नई दिल्ली. भारतीय वायुसेना (Indian air force) की ताकत से चीनी एयर फोर्स दहशत में है. सूत्रों की मानें तो ऐसा भारत में फाइटर एयरक्राफ्ट राफेल (Rafale) आने के बाद हुआ है. राफेल की मार से बचने के लिए चीन अब नए तरीके के हैंगर (जहाज खड़े करने की जगह) बना रहा है. हवाई पट्टियों (Air Strip) को अपडेट कर रहा है. इस काम के लिए चीन पाकिस्तान की मदद भी ले रहा है. खुफिया रिपोर्ट के मुताबिक़, बालाकोट (Balakot) में हुई एयर स्ट्राइक (Air Strike) से भी सबक लेते हुए चीन (China) कई बड़े बदलाव कर रहा है.
इंडियन एयर फोर्स ने बालाकोट में आतंकियों के कैम्प को ग्रांउड पैनिट्रेटिंग बम से निशाना बनाया था. एक खुफिया रिपोर्ट के मुताबिक़, चीन इस बात को अच्छी तरह से जानता है. यही वजह है कि चीन अब चारों तरफ से बंद हैंगर बना रहा है. जहां वो अपने फाइटर एयरक्राफ्ट को इंडियन एयर फोर्स के फाइटर से सेफ रख सके. इसके लिए हैंगर की दीवारें 3 मीटर तक मोटी बनाई जा रही हैं.
वहीं दूसरी ओर हैंगर का गेट सिंगल पीस हाई स्ट्रांग स्टील प्लेट से तैयार किया जा रहा है, जिससे हमले के दौरान अगर 300 से 500 किलो के बॉम्ब, क्रूज़ मिसाइल और ग्रांउड पैनिट्रेटिंग बम से हमला हो तो उसके फाइटर सेफ रहें.
पाकिस्तान के साथ मिलकर स्कार्दू एयरबेस को कर रहा है अपडेट
इंडियन एयर फोर्स की बढ़ती ताकत से चीन इस कदर घबराया हुआ है कि उसने तरीके से अपने एयर फोर्स स्टेशन को अपडेट करना शुरु कर दिया है. इस काम में पाकिस्तान भी उसका साथ दे रहा है. खुफिया जानकारी रिपोर्ट के मुताबिक चीन पाकिस्तान की मदद से गिलगित बाल्टिस्तान में स्कार्दू एयरबेस को अपडेट कर रहा है.
वहां न सिर्फ नया रनवे तैयार किया जा रहा है, बल्कि एयर फील्ड पर ऐसी लाइट लगा रहा है जिससे दिन-रात चौबीसों घंटे खराब से खराब मौसम में भी एयर ऑप्रेशन किया जा सके. इस लाइटिंग सिस्टम के लगने के बाद चीन रात और ख़राब मौसम में भी अपने फाइटरो को आसानी से लैंडिंग करा सकेगा




Comment here