Muzaffarpur: बेनीबाद में भटगामा ट्राफी पर सरैया ने जमाया कब्जा,विजेता टीम के खिलाड़ियों को युवा समाजसेवी ने किया सम्मानित
दीपक कुमार। गायघाट
गायघाट | पंचायत स्तरीय टी 10 क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मैच में पहले टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में 78 रन बनाएं। वही जबाब में उतरी बेनीबाद की टीम 63 रन पर ही सिमट गई।भटगामा खेल के मैदान में सरैया की टीम ने बेनीबाद क्रिकेट की टीम को 15 रन से हरा कर ट्राफी पर कब्जा जमाया। आयोजक ने बताया कि जीत के बाद विजेता टीम के खिलाड़ियों को युवा समाजसेवी सह बलौर निधि पंचायत के भावी प्रत्याशी राहुल कुमार ने शील्ड देकर सम्मानित किया। मैन ऑफ द मैच विजेता टीम के खिलाड़ी शहंसा और मैन ऑफ द टूर्नामेंट शारीक को दिया गया ।इस दौरान मौके पर मोः कैफी, मोः फैजी, मोः फैसल , अभिषेक भारती आदि थे।







Leave a Reply