DELHI: इस वक्त की बड़ी खबर दिल्ली से आ रही है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने एलान किया है कि कोरोना वैक्सीन पूरे देश में फ्री में लोगों को दी जाएगी. कोरोना वैक्सीन जैसी दिल्ली में फ्री होगी क्या वैसे ही सभी राज्यों में भी फ्री होगा इसके जवाब में डॉ.हर्षवर्धन ने कहा कि कोरोना वैक्सीन दिल्ली में ही नहीं बल्कि पूरे देश में फ्री होगा.
बिहार में बना था चुनावी मुद्दा
बिहार विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने बिहार में कोरोना का वैक्सीन फ्री में देने का एलान किया था. इसको लेकर राजनीति गर्म हो गई थी. विपक्षी नेता सवाल उठा रहे थे बिहार के लोगों को जब फ्री में कोरोना वैक्सीन मिल सकता है तो बाकी राज्यों को क्यों नहीं. केंद्रीय मंत्री के बयान के बाद यह अब साफ हो गया है कि कोरोना वैक्सीन के लिए लोगों को पैसा देने की जरूरत नहीं पड़ेगी.
बिहार समेत पूरे देश में ड्राई रन
कोरोना वैक्सीन को लेकर आज पूरे देश में ड्राई रन शुरू किया गया है. इस दौरान यह देखा जाएगा कि टीकाकरण के लिए लोगों का ऑनलाइन पंजीकरण, डाटा एंट्री, लोगों के मोबाइल पर मैसेज भेजने और टीका लगने के बाद इलेक्ट्रॉनिक प्रमाण पत्र जारी करने में कोई परेशानी तो नहीं आ रही. मॉकड्रिल का केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने भी दिल्ली में निरीक्षण किया. बता दें कि इससे पहले पंजाब, असम, गुजरात और आंध्र प्रदेश में ड्राई रन किया गया था, जिसके रिजल्ट काफी सकारात्मक आए थे.
बिहार के तीन जिलों में ड्राई रन
ड्राई रन के लिए बिहार के तीन जिलों का चयन किया गया है. इसमें पटना, पश्चिम चंपारण, जमुई शामिल है. पटना केफुलवारीशरीफ अस्पताल, दानापुर अनुमंडलीय अस्पताल व शास्त्रीनगर अस्पताल शामिल हैं. पश्चिम चंपारण के बेतिया के पीएचसी, चनपटिया, पीएचसी, मझौलिया और बेतिया शहरी अस्पताल तथा जमुई के बहुद्देशीय स्कूल, जमुई, प्लस टू स्कूल, जमुई और ऑक्सफोर्ड स्कूल, जमुई में पूर्वाभ्यास किया जाएगा . पटना के सेंटरों का स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने निरीक्षण किया.






Leave a Reply