BIHARBreaking NewsMUZAFFARPURSTATE

Purnia: समाजसेवी शिवानी सिंह ने गरीब असहायों के बीच किया कंबल वितरण, जरूरतमंदो को दी मदद

Purnia: समाजसेवी शिवानी सिंह ने गरीब असहायों के बीच किया कंबल वितरण, जरूरतमंदो को दी मदद

दीपक कुमार। मुजफ्फरपुर

पूर्णिया – नव वर्ष के मौके पर जिला के पूर्णिया में ढंड के बढ़ने के साथ ही गरीब और जरूरतमंदों के बीच समाजसेवी महिला शिवानी सिंह ने पांच दर्जन गरीब व असहाय लोगो के बीच कम्बल का वितरण किया।अपने जन्मदिन के मौके पर आयोजित एक कार्यक्रम में पहुची समाजसेवी महिला ने गरीब व जरूरतमंद लोगो से उनका हाल समाचार लिया और उन्हें ठण्ड से बचाव के लिये उनके बीच कम्बल का वितरण किया।इस दौरान समाजसेवी सिंह ने कहा कि इंसान दूसरे इंसान की काम आ सके,तभी वो इंसान कहलाने के लायक है।उनके द्वारा शुरू किया गया अभियान आगे भी जारी रहेगा।और गरीब व जरूरतमंदों की सेवा करना हमारी प्राथमिकता है।बतादे कि विगत कई वर्षो से समाजसेवी महिला शिवानी सिंह ने कई क्षेत्रो में गरीब व असहाय लोगो की सेवा करने में सक्रिय रही है।और मानवता की सेवा के लिये अपनी तत्परता दिखाती रही है ।वही सेवा सदन में पहुंची लोगों ने कहा कि समाज में जो सक्षम है जो उन्हें समाज सेवा के लिये आगे आने चाहिये।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.