BIHARBreaking NewsMUZAFFARPURSTATE

मुजफ्फरपुर : नए साल में शहर की 5 प्रमुख सड़कें हो जाएंगी सुंदर व चौड़ी, मिठनपुरा-पानी टंकी चौक रोड होगा डबल लेन

नए साल में शहरवासियों को पांच प्रमुख सड़कों की सौगात मिलेगी। नए साल में सबसे पहले लक्ष्मी चौक से दादर तक जर्जर सड़क से निजात मिलेगी। मिठनपुरा से पानी टंकी तक रोड डबल लेन होगा। जवाहरलाल रोड, भामाशाह द्वार से बीबीगंज रोड व मस्जिद चौक से काजीइंडा रोड का भी काम नए साल में शुरू हो जाएगा।
अगले साल से मिठनपुरा के क्लब रोड में नहीं लगेगा पानी, नाले भी बन रहे

मिठनपुरा से पानी टंकी चौक होते हुए लाल कोठी तक सड़क का चौड़ीकरण व मजबूतीकरण का काम शुरू कर दिया गया है। रोड के दोनों तरफ नाला का निर्माण होगा। जिसके बाद बरसात में लोगों को इस रोड पर पानी नहीं लगेगी। बिजली के खंबे को बीच में शिफ्ट किया जाएगा। अभी सड़क की चौड़ाई 6 मीटर है। निर्माण के बाद दोनों तरफ सड़क की चौड़ाई 7-7 मीटर हो जाएगी। रोड को डबल लेन बनाया जाएगा। दोनों लेन के बीच में लोहे की डिवाइडर लगेगी।
होली के पहले लक्ष्मी चौक-दादर रोड का भी हो जाएगा चौड़ीकरण

इस साल होली के पहले लक्ष्मी चौक दादर रोड का चौड़ीकरण व मजबूतीकरण का काम पूरा कर लिया जाएगा। वैसे डेडलाइन दिसंबर 2019 ही थी। लक्ष्मी चौक से दादर तक सड़क काफी जर्जर है। अभी सड़क की चौड़ाई 3.75 मीटर है। चौड़ीकरण होने के बाद सड़क की चौड़ाई दोगुनी यानी 7 मीटर हो जाएगी। सड़क के साथ ही नाले का भी निर्माण किया जा रहा है।
जर्जर जवाहरलाल रोड-हाथी चौक रोड का नए साल में शुरू होगा काम
शहर की सबसे बदहाल सड़क जवाहरलाल रोड-कल्याणी रोड के बनने का सपना नए साल में पूरा होगा। निर्माण एजेंसी का पथ निर्माण विभाग चयन कर चुका है। खरमास बाद एग्रीमेंट होना है। नवयुवक समिति ट्रस्ट से होते हुए जवाहरलाल रोड-कल्याणी-छोटी कल्याणी के रास्ते हाथी चौक तक सड़क का निर्माण व चौड़ीकरण किया जाना है। दो साल से ज्यादा समय से शहर के लोग जर्जर जवाहरलाल रोड बनने का सपना देख रहे हैं।

भामाशाह द्वार- ब्रह्मपुरा रोड में नाले का पानी लगने से मिलेगी निजात

रेवा रोड स्थित भामाशाह द्वार से बीबीगंज होते हुए ब्रह्मपुरा तक नए साल में सड़क का चौड़ीकरण व मजबूतीकरण होना है। सड़क की चौड़ाई अभी 4 मीटर है। जिसे 7 मीटर बनाया जाएगा। इस रोड में 15 साल पहले बना नाला ध्वस्त हो चुका है। जिसकी वजह से रोड पर नाले का पानी बह रहा है। टेंडर की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। विभाग का दावा है कि नए साल में सड़क बनाने का काम शुरू कर दिया जाएगा।

मस्जिद चौक से काजी ईंडा तक 10 किमी. रोड की टेंडर प्रक्रिया पूरी

मस्जिद चौक से बेला-इमली चौक-श्याम नंदन सहाय कॉलेज होते हुए काजी इंडा तक 10 किलोमीटर सड़क बनाने के लिए पथ निर्माण विभाग टेंडर की प्रक्रिया पूरी कर चुका है। बेला-इमली चौक रोड में पैदल चलना भी मुश्किल है। अभी सड़क की चौड़ाई 3.7 मीटर है, जो 7 मीटर की होगी। इस रोड के बनने से समस्तीपुर मनियारी इलाके के लोग आसानी से शहर में प्रवेश कर सकेंगे। कच्ची-पक्की हाईवे पर ट्रैफिक का लोड भी कम होगा।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.