अगर आप बैंक (Bank) से पैसे निकाल कर ले जा रहे हैं तो इसकी सूचना पुलिस (Police) को दें, पुलिस आपको घर तक सुरक्षा मुहैया कराएगी. बिहार में ऐसी सुविधा की शुरूआत मुंगेर (Munger) से हुई है. दरअसल हाल के दिनों में बिहार में कैश लूट (Cash Loot), छिनतई और चोरी की घट’नाओं में खासा इ’जाफा हो रहा है इसे रोकने की दिशा में मुंगेर पुलिस ने पहल की है.पुलिस ने इस सुविधा को खास तौर पर ऐसे लोगों के लिए भी शुरू की है जो सीएसपी यानी ग्राहक सेवा केंद्र के लिए भी कैश की निकासी करते है. मुंगेर पुलिस की ये सुविधा ऐसे लोगों को मिल सकेगी जो एक लाख से ज्यादा रकम निकालकर घर जाते हैं.

इस तरह की पहल करने वाला मुंगेर बिहार का पहला जिला बना है.मंगलवार को ऐसी ही एक पुलिस टैक्सी को एसपी डॉ गौरव मंगला ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया.एसपी डॉ गौरव मंगला के अनुसार ज़िले में होने वाली कैश लू’ट और सड़क लू’ट की घ’टनाओं में पाया गया है कि बैंकों से पैसा लेकर घर जाने वाले व्यक्ति या महिला ही छिनतई और लू’ट की घट’नाओं का शि’कार होते हैं. ऐसे में मुंगेर पुलिस बैंक से पैसा निकालने जाने वालों को सुरक्षित उनके घर या गंतव्य तक पुलिस टैक्सी के माधयम से सुरक्षित पहुंचाएगी.

एसपी डॉ गौरव मंगला ने इसको लेकर जिला के सभी पुलिस स्टेशनों के पदाधिकारियों को निर्देश जारी किया है. एसपी ने बताया कि आम जनता जिनको बैंक से 1लाख से ज़्यादा की राशि निकालनी हो वो इस बात की सूचना एक दिन पहले पुलिस को दें. इसके लिये 06344-222405 नम्बर पर पुलिस से सम्पर्क कर सकते हैं. लोगों के द्वारा सूचना मिलने के बाद उस थाना क्षेत्र की पेट्रोलिंग टीम सुरक्षा टैक्सी से उनको घर तक पहुंचाएगी. एसपी ने बताया कि सेवा लेने के लिए लोग पुलिस को फोन कर सकते हैं.




Comment here