Breaking NewsEDUCATIONGadgetsTECHNOLOGY

घर बैठे सीख सकते हैं विदेशी भाषाएं, बहुत काम की हैं ये मोबाइल एप्स, जानें इनके बारे में…

क्या आप जानते हैं कि कई भाषाओं का ज्ञान आपके करियर में चार चांद लगा सकता है। इस वक्त मार्केट में विदेशी भाषाओं के जानकारों के लिए नौकरी की कमी नहीं है। पहले कॉल सेंटर में ही इनकी ज्यादा जरूरत होती थी लेकिन अब तो इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, टूर गाइड या फिर अनुवादक (Translator) के लिए काम की कमी नहीं है। अगर आप ये सोच रहे हैं कि इन भाषाओं को सीखने के लिए भारी भरकम फीस देनी होगी तो ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। आप अपने फोन पर ही एप्स की मदद से विदेशी भाषाएं सीख सकते हैं। इतना ही नहीं अगर आप जॉब करते हैं तो भी खाली समय में फोन पर ही फॉरेन लैंग्वेज सीख सकते हैं। वैसे तो मार्केट में तमाम एप्स मौजूद हैं जो आपको स्पैनिश, जर्मन, आयरिश समेत विभिन्न भाषा सिखाने का दावा करती हैं। लेकिन हम आपको यहां कुछ ऐसी चु’निंदा एप्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिनसे आप बहुत आसानी से ये भाषाएं सीख सकते हैं

डुओलिंगो (Duolingo)

यह एप आप अपने फोन पर प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं। इसे 4.7 रेटिंग दी गई है और करीब आठ मिलियन लोग इसका इस्तेमाल कर चुके हैं। डुओलिंगो में इंग्लिश, स्पैनिश, जर्मन और पुर्तगाली समेत 50 से भी ज्यादा भाषाएं मौजूद हैं। इस एप पर रजिस्टर करने के बाद आपको एक तो कौन सी भाषा सीखने है उसका चुनाव करना होगा और इसके साथ वो लैंग्वेज भी चुननी होगी जिससे आप सीछना चाहते हैं। जैसे आपको यहां इंग्लिश टू स्पैनिश इस तरह के विकल्प नजर आएंगे, जिसमें से अपने हिसाब से आपको एक ऑप्शन चुनना होगा। इसके अलावा आपको यह भाषा क्यों सीखनी है उसका चुनाव करना होगा। मसलन, ट्रैवल, करियर, ब्रेन ट्रेनिंग, स्कूल, कल्चर आदि में से कोई एक विकल्प अपने हिसाब से चुनना होगा। इसके बाद अगर आपको किसी लैंग्वेज की बिल्कुल भी नॉलेज नहीं है तो आपको एकदम शुरू से सिखाया जाएगा। इसके बाद तमाम तरह के असाइनमेंट्स आपको करने होंगे जिनकी धीरे-धीरे प्रैक्टिस करके आप उस भाषा में निपुण हो जाओगे।

बबल (Babbel)

यहां भी आपको तमाम भाषाएं सिखाई जाएंगी। इस पर पहले आपको अपने बारे में कुछ जानकारियां दर्ज करनी होंगी और उसके बाद आपको जो भाषा सीखनी है वो सेलेक्ट करना होगा। यहां कम से कम आपको 12 अध्याय मिलेंगे जिन्हें आपको एक के बाद एक पूरा करते हुए आगे बढ़ना होगा। अध्यायों की संख्या अलग-अलग भाषा के हिसाब से कम ज्यादा हो सकती है। यहां आपको पहले अध्याय में दो वाक्य लिखे नजर आएंगे, जिनमें से एक आपकी भाषा में होगा (जो आपको सेलेक्ट करनी होगी) और नीचे उसका ट्रांस्लेशन उस लैंग्वेज में होगा जो आप सीखना चाहते हैं। अब आपको पहले सुनना है कि उस लैंग्वेज का उच्चारण कैसे किया जा रहा है और उसके बाद उसको दोहराना होगा।

यहां हैं मौके-

  • विदेशी दूतावास
  • कॉरपोरेट सेक्टर
  • सरकारी विभागों
  • मीडिया
  • होटल उद्योग, टूरिज्म और मल्टीनेशनल कंपनियों में
  • स्कूल और कॉलेज
  • कोचिंग सेंटर्स
  • बीपीओ

शैक्षिक योग्यता

कोई भी विदेशी भाषा सीखने के लिए 12वीं पास होना बहुत जरूरी है। 12th के बाद सर्टिफिकेट से लेकर डिप्लोमा कोर्स तक कर सकते हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.