Breaking NewsEDUCATIONEntertainmentInternational

बिहार के अभिनव खन्ना को अमेरिका के विश्वविद्यालय से मिली दो करोड़ रुपये की स्कॉलरशिप

बिहार के अभिनव खन्ना को केस वेस्टर्न विवि क्लीनवलैंड अमेरिका में दो करोड़ की छात्रवृत्ति मिली है। पटना के राजेंद्रनगर निवासी अभिनव खन्ना बिहार के एक मात्र छात्र हैं, जिन्हें इस यूनिवर्सिटी में इतने रुपये की छात्रवृत्ति मिली है। 

अभिनव खन्ना ने बताया कि इस छात्रवृत्ति को प्राप्त करने में डेक्सटेरिटी ग्लोबल से सहयोग प्राप्त हुआ है। यूनिवर्सिटी के डीन ऑफ अंडरग्रेजुएट एडमिशन रॉबर्ट मैककुल्फ ने प्रवेश पत्र भेजा। अपने पत्र में डीन ने मुझे बधाई दी है। साथ में यूनिवर्सिटी में नामांकन लेने की जानकारी दी गई। अभिनव खन्ना ने बताया कि उनके पिता डोलन खन्ना को कैंसर हो गया था। ऐसी असाधारण परिस्थितियों के बीच कॉलेजों में आवेदन किया और केस वेस्टर्न से दो करोड़ की छात्रवृत्ति प्राप्त की। 

उन्होंने बताया कि केस वेस्टर्न यूनिवर्सिटी से प्रतिष्ठित डेविस स्कॉलरशिप और सीडब्ल्यूआरयू ग्रांट प्राप्त किया है। दो करोड़ रुपये की उनकी छात्रवृत्ति केस वेस्टर्न में उनकी स्नातक की डिग्री के दौरान चार वर्षों के लिए अन्य खर्चों के साथ उनकी पूरी ट्यूशन को पूरा करेगा। इससे उनकी पढ़ाई पूरी हो पायेगी। 

अभिनव ने कंप्यूटर साइंस की पढ़ाई के लिए इस यूनिवर्सिटी में नामांकन लिया है। अभिनव खन्ना ने बताया कि दसवीं तक की पढ़ाई डीपीएस पटना से की है। इसके बाद प्लस टू पूणे से पूरा किया।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.