BIHARBreaking NewsCRIMEPATNASTATE

पटना के प्राचीन मंदिर में चो’री, भगवान शिव-पार्वती की अष्टधातु से बनी मूर्ति चु’रा ले गए चोर

PATNA : बिहार में पुलिस के लाख दावों के बाद भी चोरों का आतंक जारी है. राजधानी में चोर अब घरों के साथ-साथ मंदिरों को भी अपना निशाना बनाने जुट गए हैं. ताजा मामला पटना सिटी के आलमगंज थाना क्षेत्र के पश्चिम दरवाजा स्थित बेलवरगंज इलाके का है जहां रात के संन्नाटे में चोरों ने मंदिर के गेट का ताला तोड़ कर सैकड़ों वर्ष पुराने मंदिर से अष्टधातु से बनी भगवान शिव और पार्वती की लाखों रुपये से ऊपर की कीमती मूर्ति की चोरी कर ली.

वहीं मूर्ति चोरी की घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है. आस्था से जुड़े लोग इस घटना को बड़ा अपशगुन मान रहे हैं. मूर्ति चोरी की सूचना मिलते ही आलमगंज थाना की पुलिस टीम घटना स्थल पर पहुँची और पूरे मामले की छान बीन में जुट गई है.

साथ ही पुलिस मूर्ति चोरी का मामला दर्ज कर ली है और आस पास लगे सीसीटीवी फुटेज से चोरों की पहचान कर आगे की करवाई में जुट गई है. 

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.