Breaking NewsNational

नये साल पर श’राब पीकर हु’ड़दंग म’चाना पड़ेगा महंगा, हवालात में गुजरेगी रात, सादे लिबास में भी गश्त करेगी पुलिस

नये साल के जश्न में हुड़दंग करना महंगा पड़ेगा। होटलों व पार्कों में श’राब पीते पकड़े जाने पर हवालात में रात गुजारनी होगी। इसके लिए पुलिस की ओर से सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गये हैं। इस कड़ी में 15 सौ जवानों की अतिरिक्त तैनाती की गई है। होटलों, पार्कों की चेकिंग करते हुए पुलिस सादे लिबास में भी गश्त करेगी। दियारा क्षेत्र में भी चौकसी बढ़ा दी गई है। एसएसपी उपेंद्र शर्मा ने सभी थानेदारों को अपने-अपने क्षेत्र में विशेष ऐहतियात बरतते हुए हु’ड़दंगियों की धर-पकड़ के निर्देश दिए हैं।

एसएसपी ने बताया कि नये साल की पूर्व संध्या से लेकर एक जनवरी की शाम तक पुलिस होटल से लेकर सभी सार्वजनिक स्थानों पर मौजूद रहेगी। इसमें दो सौ से अधिक महिला और पुरुष जवान सादे लिबास में होंगे। साथ ही डेढ़ सौ से अधिक क्विक मोबाइल भी गश्ती करेगी। पूर्व संध्या से आधी रात तक पुलिस बेली रोड, डाकबंगला चौराहा, अशोक राजपथ से लेकर सभी प्रमुख मार्ग, एनएच और शहर की गलियों में गश्ती करते रहेगी। 

एसएसपी ने बताया कि नये साल एक सप्ताह पहले से ही अधिकांश लोग होटलों, ढाबों सहित अन्य सार्वजनिक स्थानों पर पुलिस चेकिंग कर रही है। पुलिस चेकपोस्ट पर वाहनों की जांच की जा रही है, ताकि कोई शराब की खेप न ला सके। वाहन जांच के दौरान विभिन्न मामलों में अबतक एक दर्जन से अधिक लोगों की गिर’फ्तारी हो चुकी है। इसमें एक दर्जन लोग न’शे में धु’त मिले तो सात से अधिक लोगों को श’राब के साथ गि’रफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.