BIHARBreaking NewsSTATE

नए साल में बिहार के फिजिकल ट्रेनरों को मिलेगा जिमनेजियम का तोहफा

मुजफ्फरपुर– बेहतर स्वास्थ्य सेवा के लिए तिरहुत फिजिकल कॉलेज जिमनेजियम की सुविधा उपलब्ध कराएगा. शहर से करीब 12 किलोमीटर दूर मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी एनएच झपहां में स्थित कॉलेज कैंपस में जनवरी माह में फिजिकल ट्रेनरों को तोहफा के रूप में जिमनेजियम की सुविधा उपलब्ध हो जाएगा. वहीं कॉलेज के फिजिकल ट्रेनरों के अलावा शहर के इंडोर और आउटडोर के खिलाड़ियों को भी इसका फायदा मिलेगा. जनवरी के तीसरे सप्ताह में इसका उद्घाटन हो जाएगा.

तिरहुत फिजिकल कॉलेज प्रबंधन कमेटी के संयुक्त सचिव ने बताया कि यह फिजिकल कॉलेज की सबसे बड़ी उपलब्धि है. यह पटना के कंकड़बाग स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स के बाद उत्तर बिहार का पहला और बिहार का दूसरा जिमनेजियम होगा. 24 हजार वर्ग फीट में मल्टीप्लेक्स अनुसार करीब 60 लाख की लागत से जिमनेजियम बनकर तैयार है. अभी सिर्फ 16 हजार वर्ग फीट में ग्राउंडफ्लोर में फिनिशिंग और फस्ट फ्लोर में गैलरी के आगे रेलिंग का काम युद्धस्तर पर चल रहा है.

जिमनेजियम हॉल के ग्राउंड फ्लोर में तीन बैडमिंटन कोर्ट, तीन कबड्डी, दो कुश्ती, दो वालीबॉल, मार्शल आर्ट कराटे, जुडो, ताइक्वांडो का एरिना, एरो बिक्स हॉल, चार से पांच वॉकर, साइकिल, स्टेपर, वेट लिप्टिंग, चेंज रूम, स्टीम, सोना बॉथ, डॉट आदि खेलने की व्यवस्था होगी. फस्ट फ्लोर के आगे टेबल-टेनिस, कैरम व चेस खेलने तथा स्वास्थ्य की सुविधा होगी.

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.