दीपक कुमार। गायघाट
गायघाट। किसान चौपाल का आयोजन देश में किसानों के लिए राज्य सरकार के द्वारा अनेक योजनाओं का क्रियान्वन किया जा रहा है परन्तु इन योजनाओं में से कई योजनाओं की जानकारी नहीं होती है | इसके आलावा खेती-किसानी, पशुपालन, मछली पालन आदि विषयों पर किये जा रहे नवाचार आदि सभी विषयों पर किसानों तक जानकारी नहीं पहुँच पाती है | किसानों को नई योजनाओं एवं कृषि में किये जा रहे नवाचारों से अवगत करवाने के लिए किसान चौपाल, किसान पाठशाला जैसे कार्यक्रम चलाये जाते हैं | इनमें खेती किसानी आदि कार्यों में किसानों को आ रही समस्याओं का समाधान करने के लिए कर्यक्रम चलाये जाते हैं | इसी प्रकार बिहार राज्य सरकार पिछले कई वर्षों से किसानों के बीच किसान चौपाल का आयोजन करते आ रहा है | इसमें कृषि वैज्ञानिक, कृषि पदाधिकारी के साथ ही ऐसे किसान भी शामिल किये जाते हैं जो खेती में नवाचार कर सफल हुए हैं | कोविड–19 के कारण प्रदेश में इस वर्ष किसान चौपाल देरी से हो रहा है | राज्य सरकार ने इस वर्ष किसान चौपाल आयोजित करने के निर्देश दे दिये हैं | इसके लिए राज्य सरकार ने 924.55 लाख रूपये की स्वीकृति प्रदान की है | इस योजना से जुड़े सभी जानकारी किसान समाधान लेकर आया है |ये उक्त बातें प्रखंड के बेरूआ स्थित हाईस्कूल में आयोजित किसान चौपाल कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बीजेपी नेत्री रानी सिंह ने कहीं। मुख्य अतिथि सासंद अजय निषाद भी थे मौजूद। इस दौरान कार्यक्रम की अध्यक्षता विपीन सिंह ने की। मौके पर बड़ी संख्या में बीजेपी कार्यक्रता मौजूद थे।







Leave a Reply