BIHARBreaking NewsSTATE

लालू के ‘लाल’ तेजप्रताप का नया अंदाज वायरल, पीली धोती-कुर्ता में मचा रहे ध’माल

सोशल मीडिया पर अक्सर कोई ना कोई चीज वायरल होती है. कभी किसी का वीडियो वायरल होता है, तो कभी किसी की तस्वीर वायरल होती है. इनमें सेलिब्रिटी से लेकर आम पब्लिक तक शामिल होते हैं. वहीं, अब सोशल मीडिया पर राष्ट्रीय जनता दल के मुखिया लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव धूम मचा रहे हैं. उनका एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में तेजप्रताप काफी अलग अंदाज में नजर आए हैं.

दरअसल, तेजप्रताप यादव राजनीति तो करते हैं, लेकिन अपनी लुक को लेकर भी वह काफी सुर्खियों में रहते हैं. काफी समय बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने नए लुक का वीडियो शेयर किया है. वीडियो में तेज प्रताप ने पीली धोती पहन रखी है. इसके अलाव हाथ में झोड़ी माले लिए हुए जाप कर रहे हैं. वहीं, बैकग्राउंड में राधे-कृष्ण का भजन भी बज रहा है. वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, ‘राधे’. इस वीडियो को उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया है. तेजप्रताप का वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो को लोग काफी पसंद भी कर रहे हैं. साथ ही यूजर्स उसपर रिएक्शन भी दे रहे हैं. तो आप भी तेजप्रताप के नए अवतार को देखिए और उसका लुत्फ उठाइए.

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.