BIHARBreaking NewsCRIMEPATNASTATE

पटना : लु’टेरी दुल्हन ने ससुराल वालों को दिया धो’खा, जेवर-रुपए लेकर हुई फ’रार

पटना सिटी के चौक थाना क्षेत्र के मंगल तालाब के इलाके से लु’टेरी दुल्हन का मामला प्रकाश में आया है. यहां नई नवेली दुल्हन ने रात के सन्नाटे में मौका देख कर अपने ससुराल से जेवरात और नगद रुपए समेत अन्य कीमती सामान लेकर रातों रात फ’रार हो गई. जिसके बाद दुल्हन के खि’लाफ पी’ड़ित ससुराल वाले ने इस घ’टना की लिखित शि’कायत की.

इसके बाद हरकत में आई पुलिस ने लु’टे’री दुल्हन के खि’लाफ मामला दर्ज कर आगे की क’रवाई में करने में जुट गई हैं.   साथ ही पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है. जानकारी के अनुसार, चौक थाना क्षेत्र के मंगल ता’लाब के पास रहने वाले राजेश राम ने अपने बेटे सुधीर कुमार की शादी बेगूसराय के रहने वाले संजय राऊत की बेटी मोनी कुमारी के साथ बीते 29  नवंबर किया था. जिसके बाद सुधीर और मोनी एक दूसरे के साथ रह रहे थे. लेकिन बीती रात लुटेरी दुल्हन ने अपने पति सुधीर और सास ससुर को सोते हुआ छोड़कर जेवरात, नगद रुपए और कीमती सामान समेत पांच लाख रुपए की संपत्ति लेकर फरार हो गई. फिलहाल पुलिस पी’ड़ित परिवार के बयान पर मामला दर्ज कर उस लु’टेरी दुल्हन के तला’श में जुट गई है.

एसआई सिधेश्वर पासवान ने बताया कि परिजनों ने सुधीर की नई नवेली दुल्हन मोनी देवी 2 बजे रात्रि में घर से भाग गई है. परिजनों के लिखित बयान पर मामला दर्ज कर क’रवाई की जाएगी. वहीं, रात के सन्नाटे में दुल्हन के भाग जाने पर परिजन परेशान है, उनका कहना है कि बहू मोनी देवी गहने और रुपए लेकर भाग गई है. बहु मोनी का कोई पता नहीं चल रहा है, जिसके बारे में लिखित शि’कायत चौक थाने में किया है.

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.