BIHARBreaking NewsSTATE

BREAKING: गायघाट में DSP ने की लंबित कां’डों की समीक्षा, जल्द निष्पादन का निर्देश

दीपक कुमार। गायघाट

गायघाट।नये थाना परिसर में बुधवार को डीएसपी पूर्वी मनोज कुमार पांडेय ने गायघाट थाने के लंबित कांडों की समीक्षा की। उन्होंने समीक्षा के दौरान थानाध्यक्ष नरेन्द्र कुमार को कई दिशा-निर्देश दिये। लंबित कां’डों का त्वरित निष्पादन, वारंटी की गिर’फ्तारी, कुर्की जब्ती करने को कहा। उन्होंने शराब काराबारी एवं पि’यक्कड़ों पर का’र्रवाई करने का निर्देश दिया। वहीं नियमित रूप से दिवा, संध्या एवं रात्रि गश्ती करने का निर्देश दिया। दिवा गश्ती के दौरान सभी बैंक सामुदायिक हटिया, चौक चौराहों के आसपास अनावश्यक रूप से चक्कर काट रहे असमाजिक तत्वों पर पै”नी नजर रखने को कहा। बढ़ रहे अपराध को देखते हुए नियमित रूप से वाहन चेंकिंग करने को कहा। मौके पर पुलिस इस्पेक्टर मिथलेश कुमार,एसआइ अनिल राम, अशोक शर्मा, आशा देवी कर्ण, पीएसआइ आशीष कुमार ठाकुर, मो. असदुल्ल्हा, स्नेहा कुमारी सीमा यादव, एएसआइ विनोद कुमार आदि उपस्थित थे।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.