BIHARBreaking NewsEDUCATIONSTATE

बिहार : ग्रेजुएशन कर रहीं छात्राओं को मिल सकते हैं 25 हजार रुपये हर साल, ऐसे करना होगा आवेदन

भारत में महिला शिक्षा को प्रोत्साहन देने के लिए केंद्र सरकार ने विभिन्न योजनाएं चलाई हैं। केंद्र के साथ ही बिहार सरकार भी महिला शिक्षा के विकास के लिए जरूरी कदम उठा रही है। अक्सर ऐसा देखा जाता है कि धन के अभाव में महिलाओं को अपनी पढ़ाई बीच में ही छोड़नी पढ़ती है। इस तरह की परिस्थितियों में सरकार द्वारा दी जाने वाली छात्रवृत्ति का महत्व बहुत बढ़ जाता है। इसी दिशा में बिहार सरकार द्वारा चलाई जा रही मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना (स्नातक) से महिला विद्यार्थियों को प्रोत्साहन देने का प्रयास किया गया है। महिला शिक्षा के विकास में इस योजना का महत्वपूर्ण योगदान है। इस योजना के अंतर्गत अभ्यर्थियों को सलाना 25 हजार रुपयों की मदद दी जाएगी। 

जानिए किसे मिल सकती है यह स्कॉलरशिप

अभ्यर्थी को बिहार का निवासी होना अनिवार्य है। 

अभ्यर्थी लड़की होना चाहिए।

अभ्यर्थिनी को स्नातक की विद्यार्थी होना अनिवार्य है।

मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना (स्नातक) में ऑनलाइन पंजीकरण के लिए जरूरी दस्तावेज 

शैक्षणिक प्रमाणपत्र

आय प्रमाण पत्र

जाति प्रमाण पत्र

बैंक खाता जानकारी

आधार कार्ड

शैक्षणिक कोर्स की रसीद

पासपोर्ट साइज फोटो 

ऐसे करें पंजीकरण

वेबसाइट edudbt.bih.nic.in पर जाकर लिंक पर क्लिक करें और रजिस्टर करें। 

अपने डीटेल भरें और स्कॉलरशिप के लिए आवेदन करें। 

 ऐसे जान सकते हैं एप्लीकेशन स्टेटस

एप्लीकेशन स्टेटस के लिंक पर क्लिक करें और जानकारी पाएं। 

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.