न केवल कानून व्यवस्था वरन प्रदूषण ने भी शहर के लोगों की चिंता बढ़ा दी है। प्रदूषण को लेकर जारी आंकड़ों में रविवार को देश का सबसे प्रदूषित शहर मुजफ्फरपुर रहा। जारी रिपोर्ट के अनुसार रविवार को यहां एयर क्वालिटी इंडेक्स 453 रिकॉर्ड किया गया। जो देश के किसी भी अन्य शहरों की तुलना में काफी अधिक है। यहां तक कि सूबे की राजधानी पटना और देश की राजधानी दिल्ली से भी अधिक। मुजफ्फरपुर के बाद दूसरे स्थान पर यूपी की रजाधानी लखनउ है। यहां एक्यूआइ 406 था। इससे सहज ही दोनों के बीच के अंतर का सहज ही अनुमान लगाया जा सकता है। इस स्थिति की मुख्य वजह दीपावली और इसके बाद अनलाॅॅॅक को माना जा रहा है। क्योंकि लॉकडाउन के दौरान शहर की वायु गुणवत्ता में काफी सुधार हुआ था।






Leave a Reply