मुजफ्फरपुर के मीनापुर में किसान सम्मेलन का आयोजन,भू राजस्व मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसानों की बेहतरी के लिए शॉर्ट टर्म और लॉन्ग टर्म योजनाएं बनाईं
दीपक कुमार। मुजफ्फरपुर
मुजफ्फरपुर। केंद्र सरकार के तीन कृषि कानून किसानों के लिए किस तरह से लाभकारी है, उनके जीवन में कितना बदलाव लाएंगे, यह बताने के लिए मुजफ्फरपुर में भू राजस्व मंत्री राम सूरत राय भाजपा विधायक ने आमजन से लेकर किसानों तक पहुंच रहे है. इसी क्रम में शनिवार को मीनापुर में किसान सम्मेलनों का आयेाजन किया गया. इन सम्मेलनों में तमाम बड़े नेताओं ने कृषि कानूनों को किसानों की जिंदगी में आर्थिक आजादी देने वाला बताया. भाजपा ने जगह जगह किसान सम्मेलनों का आयोजन किया।
मुजफ्फरपुर के मीनापुर में किसान सम्मेलन में भू राजस्व मंत्री ने राजद नेताओं पर पर निशाना साधते हुए कहा, “जिन नेताओ ने मुख्यमंत्री रहते किसानों को एक रुपया नहीं दिया, वो किसानों की बातें कर रहे हैं. जिन राहुल गांधी को ये नहीं पता कि खेती कैसे होती है, वे कृषि कानूनों का विरोध कर रहे हैं. भाजपा किसानों का दुख-दर्द जानती है और इस देश में अगर कोई सच्चा किसान हितैषी है, तो वो हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं. उन्होंने कृषि कानून बनाकर किसानों को अधिकार संपन्न बनाया है. लेकिन किसानों को अधिकार मिलने से कांग्रेस के पेट में दर्द क्यों हो रहा है?”
भू राजस्व मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसानों की बेहतरी के लिए शॉर्ट टर्म और लॉन्ग टर्म योजनाएं बनाईं. खेती की लागत कम करने के उपाय किए, स्वाइल हेल्थ कॉर्ड बनवाए. किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य मिल सके, इसकी व्यवस्था की.
‘झूठ फैला रही कांग्रेस पार्टी’
सम्मेलन को संबोधित करते मंत्री ने कहा कि, “कांग्रेस और वामपंथी मंडियों और एमएसपी के बंद होने का झूठ फैला रहे हैं, जबकि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं केंद्रीय कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने समेत प्रदेशों में साफ कहा है कि मंडी और एमएसपी दोनों चालू रहेंगे. नये कृषि कानून में यह प्रावधान है कि किसान चाहे तो मंडी में या अपने खेत में ही व्यापारी को बुलाकर फसल का सौदा अपनी इच्छानुसार कर सकता है.”






Leave a Reply