BIHARBreaking NewsSTATE

बिहार सरकार ने स्कूल – कोचिंग खोलने का लिया निर्णय, जानिए कब से शुरू होंगे क्लास

PATNA : बिहार सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। 4 जनवरी 2021 से अपर क्लास के स्कूल और कोचिंग संस्थान खुलेंगे। आज क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप की बैठक में यह निर्णय लिया गया है। बैठक के बाद मुख्य सचिव दीपक कुमार ने बताया कि 15 दिनों के बाद फिर से समीक्षा होगी, उसके बाद नीचे का क्लास शुरू करने की अनुमति दी जाएगी ।उन्होंने बताया कि बच्चों के बीच मास्क का भी वितरण किया जाएगा ।

मुख्य सचिव दीपक कुमार ने बताया कि 4 जनवरी से 9वीं, 10वीं, 11वीं और 12वीं के साथ कोचिंग संस्थान खोल दिए जाएंगे.15 दिनों की समीक्षा के बाद जूनियर क्लास खोलने के लेकर फैसला होगा. बैठक में ये तय हुआ है कि बिहार सरकार सभी छात्रों के मुफ्त में मास्क बांटेगी.

शिक्षा विभाग का मानना है कि स्कूल व कोचिंग खोलने का निर्णय अकेले एक विभाग का नहीं है. इस मामले में राज्य क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप को निर्णय लेना है. इसके बाद ही शिक्षा विभाग स्कूल खोलने का निर्णय लेगा. शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने बीते दिनों शिक्षा मंत्री को इस ग्रुप की बैठक बुलाने का आग्रह किया था.

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.