Breaking NewsHealth & WellnessNational

वैक्सीन के इन्तेजार में लोग, कहा अब दूर होंगी त’कलीफें

वैक्सीन के इन्तेजार में लोग, कहा अब दूर होंगी तकलीफें

  • वैक्सीन आने की जिले के लोगों में खुशी
    शिवहर।
    कोरोना वैक्सीन आने की खबर से जिले के लोगों को राहत पहुंच रही है। लोग अब केवल कोरोना की वैक्सीन का इंतजार कर रहे हैं। इसके मद्देनजर प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने जरूरी तैयारी तेज कर दी है। जिले में अबतक 1377 कोरोना संक्रमण के मामले सामने आ चुके हैं। जिसमें से 1325 स्वस्थ हो गए हैं, जबकि 51 एक्टिव केस है। अब कोरोना संक्रमण के बीच वैक्सीन आने की अच्छी खबर लोगों तक पहुंच रही है। हालांकि वैक्सीन सबसे पहले फ्रंट लाइन कोरोना वॉरियर्स के रूप में काम करने वाले स्वस्थ्यकर्मियों को लगाया जाएगा। लेकिन खुशी आमलोगों में भी काफी ज्यादा है।

वैक्सीन आने से लोगों की तकलीफें दूर होंगी
शहर के युवा संजय बताते हैं, कोरोना वायरस पिछले कई महीनों से लोगों को गम देते आ रहा है। लोगों को बेतहासा परेशानी उठानी पड़ी है। जन जीवन असमान्य हो गया है। ऐसे में कोरोना को जड़ से खत्म करने वाली वैक्सीन आने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। जिससे लोगों की तकलीफें खत्म हो जाए। संजय ने कहा कि वह काफी खुश हैं। अब कोरोना से लोगों की जान बचेगी। लेकिन वैक्सीन की खुशी में अभी लापरवाही नहीं बरतनी है।  वैक्सीन आने तक कोविड 19 मानकों का पालन करना अभी भी जरूरी है।

सबसे पहले कोरोना का वैक्सीन स्वास्थ्यकर्मियों को लगेगा
जिले के फ्रंटलाइन कोरोना वॉरियर्स के लिए सबसे पहले कोरोना का वैक्सीन उपलब्ध करवाया जाएगा। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने जिले में कोरोना महामारी से बचाव को लेकर सबसे आगे की पंक्ति में कार्य कर रहे स्वास्थ्यकर्मियों का डाटाबेस तैयार कर वेबसाइट पर अपलोड किया जा रहा है। सिविल सर्जन डॉ आरपी सिंह ने बताया कि जिले के स्वास्थ्य कर्मियों को सबसे पहले टीका लगाने को लेकर डॉक्टर व अन्य स्वास्थ्य कर्मियों का डेटाबेस बनाया गया है। शिवहर का वैक्सीन मुजफ्फरपुर में स्टोर किया जाएगा।

वैक्सीन कब आएगी अभी बताना कठिन
सिविल सर्जन डॉ आरपी सिंह ने बताया कि अभी पक्का पता नहीं है कि कोरोना वैक्सीन कब तब आएगी। वैसे उम्मीद जताई जा रही जनवरी माह में वैक्सीन आ सकती है। इससे पहले शासन के निर्देशानुसार तैयारियां की जा रही है। आगे जो भी आदेश होगा उनके अनुसार कार्रवाई करेंगे

इन बातों का ध्यान रख कोविड19 से बचा जा सकता है
– सार्वजानिक स्थानों पर लोगों से दूरी बनाएं
– कम से कम दो मास्क रखें। घर में बनाए गए मास्क को समय समय पर धुलते रहें
– अपनी आंख, नाक एवं मुंह को छूने से बचें
– हाथों को नियमित रूप से साबुन एवं पानी से अच्छी तरफ साफ करें
– आल्कोहल आधारित हैण्ड सैनिटाइजर
का इस्तेमाल करें
– तंबाकू, खैनी आदि का प्रयोग नहीं करें, ना ही सार्वजानिक स्थानों पर थूकें

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.