राष्ट्रीय जनता दल (RJD) सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) की सेहत में सुधार के लिए राजद नेताओं ने पूजा-पाठ एवं दुआ मांगी है। वे अभी झारखंड की राजधानी रांची में चारा घोटाला (Fodder Scam)में जेल की सजा काट रहे है। किडनी खराब होने के बाद वे राजेंद्र इंस्टीच्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (RIMS) में अपना इलाज करा रहे हैं। जबसे जिले के नेता एवं कार्यकर्ता को उनके खराब हो रहे स्वास्थ्य की जानकारी मिली है वे उनके स्वस्थ होने के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। मंगलवार को युवा राजद के प्रदेश सचिव संजय कुमार केजरीवाल ने बाबा गरीबनाथ मंदिर पूजा कर उनके स्वास्थ्य लाभ की कामना की। उन्होंने कहा कि राजद सुप्रीमो गरीबों की आवाज हैं। उनके साथ गरीबों की दुआ है। अभी उनको आशीर्वाद मिलते रहे इसके लिए उनका स्वस्थ रहना जरूरी है।
जिला राजद अध्यक्ष रमेश गुप्ता ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ प्रार्थना सभा कर उनके पूरी तरह से स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने कहा कि करोड़ों बिहारवासियों की दुआ राजद सुप्रीमो के साथ है। पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता उनके स्वस्थ रहने की प्रार्थना कर रहा है। उम्मीद है कि वे स्वस्थ होकर एक बार फिर पार्टी को आगे पढ़ाने में अपना आशीर्वाद देंगे। दूसरी ओर महानगर राजद अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ ने अध्यक्ष पाले खान के नेतृत्व में राजद कार्यकर्ताओं ने दाता कंबल साह मजार पर चादरपोशी की एवं राजद सुप्रीमो के स्वस्थ होने की दुआ मांगी। इस अवसर पर प्रधान महासचिव एवं वार्ड पार्षद अब्दुल बाकी, उपाध्यक्ष अफताब आलम राईन, मो. हामिद, अमीर हसन, चांद रंगरेज, मो. गुलाम सरकार खान, मो. इमरान खान आदि मौजूद रहे। वहीं युवा राजद के प्रदेश अध्यक्ष कारी सोएब ने भी उनके स्वास्थ्य में सुधार को दुआ मांगी है। उन्होंने कहा कि राजद सुप्रीम ने गरीबों को समाज के मुख्य धारा से जोडऩे का काम किया। उनके अस्वस्थ रहने की सूचना के बाद पार्टी के नेता एवं कार्यकर्ता उनके स्वास्थ्य में सुधार को दुआ मांग रहे है। महानगर राजद अध्यक्ष राई शाहिद इकबाल मुन्ना ने भी पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ उनके स्वस्थ होने की दुआ मांगी। उधर, कांटी विधायक इसराइल मंसरी और औराई विधायक निरंजन राय ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। वहीं छात्र राजद के जिलाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार ने भी अपने साथियों के साथ लालू प्रसाद यादव के जल्द स्वस्थ होने की कामना को लेकर पूजा पाठ आरंभ कर दिया है।



Leave a Reply