बिहार के नवादा जिले में वारिसलीगंज थाना क्षेत्र में हथि’यार के बल पर एक नाबालिग लड़की के साथ गैं’गरे’प की घ’टना को अंजाम दिया गया। लोकलाज के भ’य से नाबालिग के परिजनों ने चु’प्पी साध ली, लेकिन अभियुक्तों ने नाबालिग की आ’पत्तिजनक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल की दी। इसके बाद बालिका के परिजन गुरुवार को महिला थाना पहुंचे। किशोरी के आवेदन पर मामले की प्रा’थमिकी दर्ज की गयी है।
बताया गया कि नाबालिग 29 सितंबर की शाम शौ’च के लिए घर से निकली थी। नदी की तरफ जाने के दौरान रास्ते में ही अभियुक्तों ने किशोरी के साथ सामूहिक दु’ष्कर्म की घ’टना को अं’जाम दिया। युवकों ने घ’टना की वीडियो बनायी और तस्वीर भी ले ली। पि’स्टल का भ’य दिखाकर किशोरी को चु’प रहने को कहा गया। घर लौटने पर किशोरी ने अपनी मां को घ’टना की जानकारी दी। लेकिन लोकलाज के भय से परिजन चु’प रहे।
पी’ड़िता के भाई ने बताया कि अभियुक्तों में से एक विकास कुमार ने 03 दिसंबर को किशोरी की आ’पत्तिजनक फोटो फेसबुक पर अपलोड कर दी। इसके बाद तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गयी। गुरुवार को किशोरी परिजनों संग महिला थाना पहुंची और मामले की प्राथमिकी दर्ज करायी। गांव निवासी मोती महतो का बेटा विकास कुमार, अशोक महतो का बेटा विक्की कुमार और भु’षण महतों का बेटा चंदन कुमार नामजद अभियुक्त बनाया गया है।
महिला थाना प्रभारी कुमारी बबीता रानी ने बताया कि मामले को लेकर आवेदन दिया गया है। प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है। सदर अस्पताल में पी’ड़िता की मेडिकल जांच करायी गयी है। जल्द ही अभियुक्तों को गिर’फ्तार किया जायेगा।





Leave a Reply