Breaking NewsENTERTAINMENT/FILM

किसानों की पी’ड़ा से द’र्द में हैं धर्मेंद्र, बोले- सरकार को उनके लिए कुछ करना चाहिए

मुंबईः देश में जारी किसान आंदोलन पर अब तक कई सितारों का रिएक्शन सामने आ चुका है. प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) से लेकर दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) तक कई बॉलीवुड सेलिब्रिटी किसानों को लेकर अपना समर्थन जाहिर कर चुके हैं. इस बीच, बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार धर्मेंद्र (Dharmendra) ने भी किसान आंदोलन और किसानों की स्थिति पर दु’ख जाहिर किया है. धर्मेंद्र ने किसानों को लेकर ट्विटर पर अपना दुख जाहिर किया है और साथ ही सरकार से अपील की है कि वह किसानों के उज्जवल भविष्य के लिए कोई कदम जरूर उठाए.

धर्मेंद्र ने ट्विटर पर अपनी एक फोटो शेयर की है, जिसमें वह काफी दुखी लग रहे हैं. फोटो शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा है- ‘अपने किसान भाइयों को यूं दर्द में देखकर मैं बहुत पीड़ा में हूं. सरकार को जल्द ही इस मामले का कोई समाधान निकालना चाहिए.’ हालांकि, इससे पहले भी उन्होंने किसान आंदोलन को लेकर एक ट्वीट किया था. जिसमें उन्होंने आंदोलन पर अपना पक्ष रखा था. लेकिन, बाद में उन्होंने इस ट्वीट को डिलीट कर दिया था.

अपने इस ट्वीट में उन्होंने लिखा था- ‘सरकार से प्रार्थना है कि किसान भाईयों की प्रॉब्लम्स का कोई हल जल्दी तलाश कर लें. कोरोना के केस दिल्ली में बढ़ते जा रहे हैं. यह दर्दभरा है.’ धर्मेंद्र ने बाद में इस ट्वीट को डिलीट कर दिया था. हालांकि, इसका स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था. इस ट्वीट को डिलीट करने के बाद धर्मेंद्र ने इसे डिलीट किए जाने के बाद इसका कारण भी बताया था.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.