यूनियन बैंक ऑफ इंडिया उप- क्षेत्र महाप्रबंधक श्री लोकनाथ साहू जी का मुजफ्फरपुर का निरीक्षण दिनांक 08 दिसम्बर 2020 को किया गया । उन्होने मुजफ्फरपुर के सभी बैंक अधिकारियों के साथ बैठक कर केन्द्रीय कार्यालय के विजन एवं मिशन के बारे मे विस्तारपूर्वक बताते हुए उसके अनुपालन हेतु दिशा निर्देश दिये । इस निरीक्षण कार्यक्रम के तहत यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के सभी ज़िलो से आये हुए शाखा प्रबन्धकगण के साथ वितिए वर्ष 2020-21 के दिसम्बर त्रैमासिक के लक्ष्य प्राप्ति कि समीक्षा एवं मार्च त्रैमासिक के लक्ष्य प्राप्ति कि योजना पर गहन समीक्षा की ।
इस मौके पर के उप- क्षेत्र महाप्रबंधक महोदय ने बैंक के अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि बैंकिंग मुख्यतः ग्राहक सेवा पर आधारित है । ग्राहक की संतुष्टि ही हमारा उद्देश्य है। ग्राहक सेवा में बैंक के जमकर्ताओं के साथ-साथ ऋणियों को दी जाने वाली सुविधाएं भी हैं । यह आवश्यक है कि ऋणियों को समयानुसार उचित मात्रा में ऋण मिलें । साथ ही इस बात पर ध्यान दिया जाना चाहिए कि ऋण आवेदनों का समय-सीमा के अंतर्गत निष्पादन किया जाए । बैंक ऋण प्रवाह को निर्बाध रूप से जारी रखने के लिए समयानुसार एवं आवश्यकतानुसार ऋण वितरण के साथ ही ऋण जमा भी आवश्यक है । शाखा प्रबन्धक को ऋण वसूली हेतु ऋणियों से बराबर संपर्क स्थापित करते रहना होगा ताकि क्षेत्र में वसूली संस्कृति बनी रहे ।
डिजिटल युग के बारे मे बताते हुए उन्होने कहा कि आजकल सभी कार्यलयो मे आवेदन ऑनलाइन किए जा रहे है ठीक उसी प्रकार बैंको मे भी उधमियों के लिए PSB59MINUTES पोर्टल , किसानो के लिए PMFBY पोर्टल से कृषि ऋण, शिक्षा ऋण के लिए VIDYALAKSHMI पोर्टल के माध्यम से ऋण का आवेदन किए जाते है जो घर बैठे ग्राहक ऑनलाइन आवेदन कर सकते है इसके लिए हमे ग्राहको को और भी जागरूक करने कि आवश्यकता है साथ ही उसपे हो रहे आवेदन का त्वरित निष्पादन करने हेतु शाखा प्रबन्धको से करने हेतु कहा गया । इस मौके पर विशेष ऋण वितरण कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया जिसमे कुल 63 लोगो को मिलाकर 7.82 करोड़ का ऋण दिया गया।

वित्तीय समावेशन योजना बैंकों के क्रियाकलापों का एक महत्त्वपूर्ण क्षेत्र रहा है जिसमे सामाजिक सुरक्षा योजनांतर्गत प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (PMJJBY) , प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (PMSBY) सुकन्या समृद्धि योजना , वरिष्ठ नागरिक बचत योजना ( SCSS), अटल पेंशन योजना , प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, स्टैंड अप इंडिया योजना, नेशनल पेंशन स्कीम ( NPS), प्रधानमंत्री जनधन योजनाओ का लाभ प्रत्येक अंतिम व्यक्ति तक पहुचाएँ| सभी बैंक कर्मियों को साथ मिलकर कार्य करने की आवश्यकता है , जो सरकार और देश के विकास में मील का पत्थर साबित हो एवं ग्रामीण व शहरी इलाकों में वंचित लोग बैंक से जुड़ पाएं तथा सरकार की अन्य आनेवाली योजनाओं का लाभ भी उठा पाएं। बदलते समय के साथ-साथ बैंकिंग की चुनौतियाँ भी बदल रही है, जिसमें इंटरनेट बहुत हद तक शाखाओं में जाकर बैंकिंग लेनदेन करने की कठिनाइयों को आसान भी बना रहा है । शाखाओ मे ग्राहकों को डिजिटल लेनदेन के प्रति जागरूक करना व उन्हें पूर्णतः ऑनलाइन बैंकिंग प्लैटफ़ार्म उपलब्ध कराना हम सबकी ज़िम्मेदारी है ।

उप-क्षेत्र महाप्रबंधक महोदय ने कहा कि ज़िले के सभी यूनियन बैंक के शाखा प्रबन्धको को हर क्षेत्र मे अग्रणी रहने का निर्देश दिया| इस कार्यक्रम के तहत उप-क्षेत्र महाप्रबंधक ने यूनियन बैंक ऑफ इंडिया कि मिठनपुरा का निरीक्षण किया । इस मौके पर यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के क्षेत्र प्रमुख धर्मेंद्र रजोरिया ने बताया की समस्तीपुर क्षेत्रीय कार्यालय के अंतर्गत तेरह ज़िलो को मिलकर यूनियन बैंक ऑफ इंडिया का कुल कारोबार नवंबर 2020 तक रु० 4277.95 करोङ है जिसे मार्च 2021 तक रु० 5000 करोङ पहुँचाने का लक्ष्य रखा गया है| कोरोना काल मे सभी शाखा के कर्मचारी एवं अधिकारीयो ने निर्बाध रूप से अपनी सेवा ग्राहको को दी है इसके लिए उप- क्षेत्र महाप्रबंधक श्री लोकनाथ साहू ने सभी को धन्यवाद दिया| इस मौके पर यूनियन बैंक के क्षेत्र प्रमुख धर्मेन्द्र राजोरिया, उप क्षेत्र प्रमुख जितेंद्र चौधरी, मुख्य प्रबंधक सुजीत कुमार, मुजफ्फरपुर शाखा के मुख्य प्रबंधक शशांक कुमार, सुतापट्टी शाखा के शाखा प्रबंधक शत्रुघ्न प्रसाद सहित सभी शाखा प्रबंधक एवं अधिकारी उपस्थित थे ।




Leave a Reply