BIHARBreaking NewsSTATE

लॉ एंड आर्डर को लेकर CM नीतीश कर रहे हाई लेवल मीटिंग, अ’पराधियों ने डाली खुली चुनौती

PATNA : बिहार में बढ़ती अ’पराधिक घ’टनाओं और बि’गड़ती कानून व्यवस्था को देखते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज हाई लेवल मीटिंग कर रहे हैं. मुख्यमंत्री बिहार के डीजीपी के साथ-साथ मुख्य सचिव और अन्य वरीय अधिकारियों के साथ लॉ एंड ऑर्डर को लेकर एक हाई लेवल मीटिंग कर रहे हैं. नेक संवाद में इस बैठक का आयोजन किया जा रहा है.

एक तरफ मुख्यमंत्री लॉ एंड ऑर्डर को लेकर अधिकारियों के साथ मीटिंग कर रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ दरभंगा में लू’ट की बड़ी वार’दात को अंजाम देते हुए अप’राधियों ने सरकार को खुली चुनौती दे डाली है.

मुख्यमंत्री के साथ हो रही इस बैठक में बिहार के मुख्य सचिव दीपक कुमार के साथ साथ गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव आमिर सुबहानी मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव चंचल कुमार समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे. डीजीपी एसके सिंघल के साथ-साथ पुलिस मुख्यालय के बड़े अधिकारी भी इस बैठक में शामिल हो रहे हैं.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.