SUPAUL : इस वक्त एक ताजा खबर सुपौल जिले से सामने आ रही है, जहां चोरों ने दिनदहाड़े एक बड़ी घट’ना को अंजाम दिया है. चोर 3 लाख रुपये कैश लेकर फ’रार हो गए हैं. पुलिस इस घट’ना की छानबीन में जुटी हुई है.’
घ’टना सुपौल जिले के लोहियानगर इलाके की है, जहां पेट्रोल पंप के खड़ी एक गाड़ी से चो’र 3 लाख रुपये नगद लेकर फरार हो गए. इस घट’ना के संबंध में पी’ड़ित व्यक्ति ने बताया कि भारत बंद के कारण गाड़ी जाम में फं’सी थी. पेट्रोल पंप गाड़ी को खड़ा किया गया था, जिसमें 3 लाख रुपये थे. इस दौरान चोरों ने गाड़ी को निशाना बनाया. वे लोग गाड़ी का शीशा तोड़कर 3 लाख रुपये निकाल लिए और मौके से भाग निकले.
पीड़ित व्यक्ति सुपौल जिले के सदर थाना इलाके के वार्ड 4 निवासी गजेंद्र कुमार बताया जा रहा है, जो किसी के लिए रुपये लेकर जा रहा था. इस दौरान चोरों ने उसे अपना शि’कार बना लिया और सभी रुपये लेकर फरार हो गए. पीड़ित शख्स ने पुलिस में इस घटना की शिकायत की है. पुलिस इस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.






Leave a Reply