Breaking NewsDELHI

सिंघु बॉर्डर से लौटते ही सीएम अरविंद केजरीवाल कर दिए गए हाउस अ’रेस्ट? AAP के दावे को दिल्ली पुलिस ने बताया झूठा

नई दिल्‍ली. किसानों के आंदोलन (Kisan Andolan) के साथ ही देश की राजनीति भी गरमा गई है. दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind kejriwal) सोमवार को सिंघु बॉर्डर (Singhu Border) जाकर आंदोलनरत किसानों से मुलाकात की थी. उन्‍होंने एक सेवादार की तरह उनकी सेवा करने की बात कही थी. सीएम केजरीवाल ने किसानों के प्रदर्शन को खुले तौर पर अपना समर्थन देने की भी घोषणा की थी. अब आम आदमी पार्टी (AAP) ने दिल्‍ली पुलिस पर सीएम केजरीवाल को हाउस अरेस्‍ट (House Arrest)  करने का आरोप लगाया है. AAP ने ट्वीट कर कहा कि सोमवार को सिंघु बॉर्डर से लौटने के बाद दिल्‍ली पुलिस ने मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल को नजरबंद कर दिया है.

AAP ने ट्वीट कर कहा, ‘सोमवार को सिंघु बॉर्डर पर किसानों से मुलाकात कर लौटने के बाद बीजेपी की दिल्‍ली पुलिस ने मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल को हाउस अरेस्‍ट कर लिया. किसी को भी उनके आवास में जाने या बाहर आने की अनुमति नहीं है.’

लगाए गंभीर आरोप

AAP सौरभ भारद्वाज ने केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाया है. उन्‍होंने कहा, ‘सीएम केजरीवाल ने सोमवार को सिंघु बॉर्डर पर किसानों से मुलाकात की थी. उन्‍होंने कहा था वह एक सेवादार की तरह उनकी सेवा और समर्थन करेंगे. उनके वापस लौटने पर दिल्‍ली पुलिस ने उनके आवास की चारों तरफ से बैरिकेडिंग कर दी और उन्‍हें नजरबंद जैसी स्थिति में डाल दिया. यह सब गृह मंत्रालय के इशारे पर किया गया.’ केंद्र सरकार पर हमलावर सौरभ भारद्वाज ने कहा कि न तो किसी को अंदर जाने दिया जा रहा है और न ही सीएम केजरीवाल को बाहर आने दिया जा रहा है.

AAP विधायकों से मा’रपी’ट का आ’रोप
आम आदमी पार्टी ने दिल्‍ली पुलिस पर भी गं’भीर आरो’प लगाए हैं. AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने बताया कि सोमवार को विधायकों की सीएम केजरीवाल के साथ बैठक थी. उन्‍होंने आरो’प लगाया कि जब पार्टी के विधायकों ने सीएम से मिलने की कोशिश की तो पुलिस ने उनके साथ मारपीट की. पार्टी कार्यकर्ताओं को भी सीएम केजरीवाल से नहीं मिलने दिया गया. वहीं, भाजपा नेताओं को सीएम आवास के बाहर बिठाया जा रहा है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.