लिए प्रसिद्द है लेकिन कभी कभी यहां के मजदूरों और किसानों की किस्मत भी हीरे जैसी चमक जाती है। यही हुआ यहां के किसान लखन यादव के साथ, जब खेत में काम करते हुए उनकी किस्मत खुल गई। पन्ना के किसान लखन यादव को खेत में काम करते हुए 60 लाख रुपये का हीरा मिला है। लखन यादव ने पिछले ही महीने 10*10 फीट की इस जमीन को 200 रुपये की लीज पर लिया था।
लाखों का हीरा हाथ लगने के बाद लखन यादव की खुशी का ठिकाना नहीं है। किसान लखन यादव ने इस जमीन पर दिवाली के बाद खनन शुरू किया था। इस दौरान उन्हें 14.98 कैरेट का हीरा मिला था, जिसे शनिवार को 60.6 लाख रुपये में नीलाम किया गया है।
लखन यादव ने कहा कि हमारी जिंदगी अब पूरी तरह से बदल जाएगी। मैं इस पल को कभी नहीं भूल पाऊंगा। मुट्ठी भर धरती ने मेरी किस्मत बदल दी है। उन्होंने बताया पत्थर और कंकड़ के ढेर में एक कंकड़ सबसे अलग दिख रहा था। जब उस पर से रगड़ कर धूल हटाया तो वह चमकने लगा।
पता चला कि हीरा है तो दिल को सुकून मिला। उसके बाद उसे कलेक्टर ऑफिसर ले गए। वहां हीरा कार्यालय में हीरा होने की पुष्टि हो गई। नीलामी के समय लाखन खूब सज-धज कर आए थे। स्टाइलिश कैप और गमछे के साथ माथे पर लाल टीका भी लगा था।
मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि मैं कुछ भी बड़ा नहीं करने जा रहा हूं। मैं अशिक्षित हूं और मेरे चार बच्चे हैं। इस पैसे से उन बच्चों को पढ़ाऊंगा। किसान लखन यादव पन्ना टाइगर रिजर्व पार्क के विस्थापित हैं। मुआवजे के पैसों से उनके पास खरीदी गई 3 हेक्टेयर जमीन, दो भैंस और अब एक बाइक है।
बाइक उन्होंने हीरा कार्यालय से एडवांस में मिली एक लाख रुपये की राशि से खरीदी थी। लखन ने कहा कि मैंने बाइक भतीजों के कहने पर खरीदी है। मैं अपनी साइकिल से खुश था। लखन ने इस जमीन पर आगे भी खुदाई की योजना बनाई है। उन्हें उम्मीद है कि खेत से एक और हीरा मिलेगा






Leave a Reply