BIHARBreaking NewsDARBHANGASTATE

तो क्या सर्दी के दिनों बंद हो जाएगा दरभंगा एयरपोर्ट? कोहरे ने रोकी विमानों की उड़ान

छाने लगा है. इस वजह से विमानों को लैंडिंग करने में परेशानी होनी शुरू हो गई है. 8 नवंबर, 2020 से शुरू हुए दरभंगा एयरपोर्ट (Darbhanga Airport) पर यह परेशानी कछ अधिक ही झेलनी पड़ रही है. बीते बुधवार को भी स्पाइस जेट (Spice Jet) की मुम्बई से दरभंगा आनेवाली विमान पटना में लैंड हुई थी. शुक्रवार को मुम्बई व बेंगलुरु के लिए फ्लाइट कैंसिल हो गई थी. दरभंगा व इसके आसपास के 12 जिलों के लोग पहले से बुक करवाए गए टिकट के आधार पर फ्लाइट पकड़ने तो आ रहे हैं, लेकिन खराब मौसम की वजह से इसके कैंसिल हो जाने से निराश होकर वापस लौटने को मजबूर हो जाते हैं. सुविधाओं के अभाव को देखते हुए यह कहना गलत नहीं होगा कि दरभंगा एयरपोर्ट फिलहाल सीजनल एयरपोर्ट बनकर रह जाएगा और जाड़ों के मौसम में घने कोहरों की वजह से फिलहाल इसे बंद करना पड़ सकता है.

दरअसल विपरीत मौसम में दरभंगा एयरपोर्ट पर विमानों की लैंडिंग के लिए आवश्यक यंत्र नहीं रहने के कारण यात्रियों की परेशानी बढ़ी है. गौरतलब है कि दरभंगा एयरपोर्ट पर उपस्कर अवतरण प्रणाली यानी इंस्ट्रूमेंट लैंडिग सिस्टम  (Instrument landing system या ILS)  और डीवीओआर (DVOR) सिस्टम नहीं है. इसके अलावा एयरपोर्ट पर रनवे लाइटिंग व ग्राउंड लाइटिंग सिस्टम की व्यवस्था नहीं है.

जानें क्या होता है इंस्ट्रूमेंट लैंडिग सिस्टम 

उपस्कर अवतरण प्रणाली (Instrument landing system) या ILS जमीन पर स्थापित एक सिस्टम है जो फ्लाइट्स के हवाई पट्टी पर पहुंचने के समय उन्हें उतरने में मदद करता है. ILS में रेडियो सिग्नल के जरिये लाइट को ऐसे व्यवस्थित किया जाता है, ताकि पायलट को कम विजिबिलिटी, खराब मौसम, बर्फबारी या अन्य स्थितियों में भी विमान उतारने में आसानी हो.

दरभंगा एयरपोर्ट के अंदर की तस्वीर.

विमान कंपनियों ने यात्रियों को दी ये सलाह

बता दें कि ठंड के मौसम में घना कोहरा छाया रहता है. इस वजह से आगे भी विमानों को डायवर्ट या कैंसिल कर देने से यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ सकती है. विमान कंपिनियों की ओर से भी लोगों को समय-समय पर फ्लाइट स्टेटस चेक करते रहने की सलाह दी गई है. स्पाइसजेट ने भी अपने ट्विटर हैंडल पर यात्रियों को फ्लाइट स्टेटस चेक करते रहने की सलाह दी है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.