मुंबई. टीवी सीरियल ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) के लेखकों में से एक अभिषेक मकवाना (Abhishek Makwana) ने आत्मह’त्या की है, जिनका एक सुसाइड नोट सामने आया है. अभिषेक लंबे समय से इस सीरियल के लिए लिख रहे थे. पुलिस द्वारा सामने आ रही जानकारी के अनुसार अभिषेक ने आत्मह’त्या से पहले एक सु’साइड नोट भी लिख छोड़ा है और इसमें ‘आर्थिक परे’शानियों’ का जिक्र किया है.
अभिषेक ने पिछले हफ्ते आत्मह’त्या की और उनके परिवार का आरो’प है कि वह सायबर धो’खाधड़ी का शि’कार हुआ था और उसे ब्लै’कमेल किया जा रहा था. मुंबई मिरर की खबर के अनुसार अभिषेक के परिवार वालों और दोस्तों का आ’रोप है कि उसकी मौ’त के बाद से ही उन्हें धो’खा करने वालों की तरफ से लगातार फोन आ रहे हैं कि वह उनका पैसा लौटा दें क्योंकि अभिषेक ने उन्हें लोन में गै’रंटर बनाया था.
अभिषेक मकवाना, 27 नवंबर को अपने कांदिवली वाले घर में मृ’त पाए गए थे, जिसके बाद चारकोाप पुलिस ने इस मामले में एक्सिडेंटल डेथ का केस दर्ज किया था. इस मामले में परिवार का बयान दर्ज किया गया है. रिपोर्ट के अनुसार अभिषेक के भाई जेनिस ने खुलासा किया है कि अभिषेक के ईमेल्स से फाइनेंशियल फ्रॉड की बात सामने आई है. इसके अलावा पुलिस के अनुसार अभिषेक के सु’साइड नोट में भी आर्थिक धो’खाधड़ी की बात सामने आई है, जो वह पिछले बहुत महीनों से झेल रहा था लेकिन उसने इसके बारे में ज्यादा कुछ नहीं लिखा है.





Leave a Reply