नई दिल्ली: देश-विदेश में अधिकांश लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके व्यक्तित्व के लिए बहुत पसंद करते हैं। लोगों का इनके प्रति समर्पण भाव काफी ज्यादा है। ऐसे में उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में रहने वाली एक 85 साल की बुजुर्ग महिला है। जिनका नाम बिट्टन देवी है। ये बुजुर्ग महिला अपनी सारी जमीन-जायदाद देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम करना चाहती है। जिसके लिए वे कल मैनपुरी की तहसील में पहुंची। यहां पहुंचकर एक वकील से पीएम मोदी के नाम पर जमीन ट्रांसफर करने के लिए कहा। जिसे सुनकर सभी लोग एकदम से चौंक गए। बुजुर्ग महिला के इस फैसले के पीछे एक भावुक वजह है।
लगभग साढ़े 12 बीघा जमीन
सूत्रों से सामने आई रिपोर्ट के अनुसार, 85 साल की बिट्टन देवी किशनी विकास खंड के चितायन गांव की रहने वाली हैं। बिट्टन देवी के पास लगभग साढ़े 12 बीघा जमीन है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह बुधवार को अचानक मैनपुरी की तहसील पहुंचीं और वकील कृष्ण प्रताप सिंह के चैंबर में गईं। वहां उन्होंने वकील से अपनी सारी बातें की और अपनी सारी जमीन पीएम मोदी के नाम पर करने की इच्छा जाहिर की। जिसे सुनकर सभी वकील हैरान रह गए।
वहां उपस्थित सभी लोगों ने बुजुर्ग महिला को खूब समझाया, लेकिन वो अपनी जिद पर अड़ी हुई हैं। उन्होंने वकील से जमीन पीएम मोदी के नाम करने के लिए कहा है। इसके बाद वकील ने उनके बारे में उनसे जानकारी मांगी।
जमीन पीएम मोदी को देना चाहती
बुजुर्ग महिला ने बताया कि उनके पति की मौत हो चुकी है। उनके दो बेटे और बहू हैं। आगे उनका कहना है कि उनके बेटे-बहू उनका ख्याल नहीं रखते हैं। उनका गुजारा सरकार की तरफ से दी जा रही वृद्धावस्था पेंशन से हो रहा है। इसलिए वह अपनी जमीन पीएम मोदी को देना चाहती हैं।
ऐसे में उनकी ये बात सुनकर वकील ने जिलाधिकारी से बात करने का हवाला देते हुए उन्हें घर भेज दिया। लेकिन बुजुर्ग महिला दो दिन बाद फिर आने की बात कहकर अपने घर को चली गई हैं।




Comment here