BIHARBreaking NewsPATNASTATE

किसान आंदोलन पर बोले नीतीश, केंद्र से बातचीत होना जरूरी.. नए कानून से प्रोक्योरमेंट में प’रेशानी नहीं

PATNA : केंद्र सरकार की तरफ से लागू किए गए नए कृषि कानून के खि’लाफ देशभर के किसान आंदोलन पर हैं और किसानों के इस आंदोलन पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि बिहार में ऐसा कानून साल 2006 से ही प्रभावी है और यहां किसानों को प्रोक्योरमेंट में कोई परेशानी नहीं हो रही है.

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि हमने बिहार में पैक्स के माध्यम से प्रोक्योरमेंट की प्रक्रिया शुरू की और आज यह प्रभावी तरीके से काम कर रहा है. हालांकि नीतीश कुमार ने कहा कि किसानों और केंद्र सरकार के बीच बातचीत होना बेहद जरूरी है. केंद्र सरकार लगातार कह रही है कि वह इस मामले पर स्थिति स्पष्ट कर देगी कुमार ने कहा कि उन्हें लगता है कि बातचीत से सारी बातें स्पष्ट हो जाएंगी.

नए कृषि कानून को लेकर जब देश में सियासी बहस छिड़ी थी उस दौर में भी नीतीश कुमार ने बिहार में 2006 के अंदर लागू किए गए नए नियमों का हवाला दिया था. बिहार में पहले से ही प्रोक्योरमेंट का काम टैक्स देख रहे हैं और नीतीश कुमार लगातार यही तर्क दे रहे हैं कि नए कृषि कानून से किसानों से अनाज खरीद में कोई परे’शानी नहीं होने वाली है.

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.