BIHARBreaking NewsMADHUBANISTATE

मधुबनी में सीएम नीतीश की सभा में आलू-प्याज फेंकने वाला गि’रफ्तार

बिहार के मधुबनी जिले की हरलाखी पुलिस ने चुनावी सभा के दौरान सीएम नीतीश कुमार पर आलू- प्याज फेंकने वाले आ’रोपित को गिर’फ्तार कर लिया है। बिहार विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान यह घटना घ’टी थी। गिर’फ्तार आ’रोपित की पहचान गंगौर थानाक्षेत्र के राजनंदन यादव (54) के रूप में की गयी है।

गौरतलब है कि बिहार विधानसभा चुनाव के प्रचार के दौरान तीन नवंबर को सूबे के मुख्यमंत्री हरलाखी विधानसभा के गंगौर गांव में सभा को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान आरोपित ने सीएम के मंच की ओर आलू-प्याज फेंकना शुरू किया। सीएम के विशेष सुरक्षा बल में लगे जवानों ने आलू- प्याज को सीएम तक पहुंचने नहीं दिया और फेंकने वाले आरोपित को हिरासत में ले लिया। परंतु सीएम ने मंच से ही आरोपी को छोड़ देने का निर्देश दिया। लेकिन सीएम के कार्यक्रम के बाद वरीय अधिकारियों के निर्देश पर हरलाखी पुलिस ने मामले की जांच कर आरोपित के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली थी। 

एसआई विनय शर्मा ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। इस बावत थानाध्यक्ष प्रेमलाल पासवान ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक प्रक्रिया के लिए न्यायालय भेज दिया गया है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.