PATNA : इस वक्त एक ताजा खबर सामने आ रही है. बिहार पुलिस में तैनात 1594 प्रशिक्षु पुलिस अवर निरीक्षकों को राज्य के अलग-अलग जिलों में भेजा गया है. पुलिस मुख्यालय की ओर से ट्रेनी दारोगा की लिस्ट जारी कर दी गई है, जिन्हें विभिन्न जिलों में आवंटित किया गया है. इस खबर में नीचे इनकी पूरी लिस्ट दी हुई है.
बिहार पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी नए आदेश के मुताबिक राजगीर पुलिस अकादमी में ट्रेनिंग ले रहे 1594 प्रशिक्षु पुलिस अवर निरीक्षकों को राज्य के अलग-अलग जिलों में भेजा गया है. मुख्यालय आईजी की ओर से जारी आदेश के मुताबिक राजगीर पुलिस अकादमी में ट्रेनिंग लेने के बाद इन पुलिसकर्मियों को व्यावहारिक प्रशिक्षण के लिए बिहार ने विभिन्न जिले आवंटित किये गए हैं.
पटना मुख्यालय के महानिरीक्षक की ओर से जो जानकारी मिली है, उसके मुताबिक इनमें से 1588 दारोगा 2017-18 बैच के, दो दारोगा 2004 और 2017 बैच के जबकि 4 दारोगा 2014 बैच के हैं.

यहां देखिये इन पुलिसकर्मियों की पूरी लिस्ट –
biharpolice.bih.nic.in/ORDER-2020/1830-P2.pdf



Comment here