PATNA :हार्ट अ’टैक से पटना जू के शेर शेरू की सोमवार को मौ’त हो गई. महज साढ़े सात साल में शेरू की मौत हो गई. जू के निदेशक अमित कुमार ने शेर को पूरी तरह स्वस्थ बताया था और कहा कि अचानक उसकी मौ’त हो गई.
इससे पहले शेरू की मां सरस्वती की भी तीन साल पहले मृ’त्यु हो गई थी. शेरू की मौ’त से उद्यान में मातमी सन्नाटा पसरा है. शेरू का जन्म साढ़े सात वर्ष पहले स्थानीय चिड़ियाघर में ही हुआ था. इसका बड़ा भाई सम्राट और पिता विशाल है.
जू प्रशासन ने बताया कि मौत की जांच की जा रही है, हालांकि शुरूआती जांच में यह बात सामने आई है कि सेप्टीसिमिया शॉक से शेरू की मौ’त हुई है. जू के पशुचिकित्सक सहित बिहार वेटनरी कॉलेज की पांच सदस्यीय टीम की उपस्थिति में मृ’त शेर का पोस्टमा’र्टम कराया गया. इसके बाद दोपहर 12.30 बजे जू के अस्पताल परिसर में ही उसे जला दिया गया. शेरू की मां की मौ’त भी सेप्टीसिमिया के अ’टैक के कारण ही हुई थी.




Comment here