गया जिले के गया के बाराचट्टी के महुआरी में गांव में सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान न’क्सलियों ने हम”ला कर ग्रामीण की गो’ली “मा”रकर ह’त्या कर दी। ह’मले में न’क्सलियों की गो’ली लगने से एक ग्रामीण की भी मौत हो गई। बताया जाता है कि ग्रामीण वीरेंद्र यादव हमेशा ही न’क्सलियों के निशाने पर रहे थे। वहीं न’क्सलियों की सूचना पर पहुंची कोबरा टीम ने मु’ठभे’ड़ में एक नक्सली को मा’र गि’राया है।
जानकारी के अनुसार रात में सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान नक्सलियों ने ह’मला कर ग्रामीण वीरेंद्र यादव की गोली ‘मा’रकर ह’त्या कर दी। हमले में एक ग्रामीण की भी मौत हो गई। उधर घटना के दौरान मुठभेड़ में कोबरा की टीम ने नक्सली आलोक को मा’र गि’राया। इसके बाद तलाशी अभियान में घट’नास्थल से एक एके- 47 राइफल, एक इंसास राइफल और मैगजीन बरामद किया गया है। सुरक्षाबलों की ओर से सर्च ऑपरेशन चल रहा है। यह मुठभेड़ बीती रात की बताई जा रही है।
इससे पहले जमुई जिले के खैरा थाना क्षेत्र अंतर्गत गिद्धेश्वर जंगल के चतरो में इसी महीने की 7 तारीख शनिवार की सुबह पुलिस और नक्सली के बीच मुठभेड़ हुई थी। इसमें कोबरा बटालियन के जवानों ने नक्सलियों के इंसास राइफल की दो मैगजीन, 231 कारतूस, वायरलेस सेट, बैग समेत बड़ी मात्रा में सामान बरा’मद किया था। मु’ठभेड़ के बाद कोबरा बटालियन के अधिकारियों ने बताया था कि जंगल में कई जगह खू’न के धब्बे मिले हैं। संभावना है कि मुठभेड़ में कुछ नक्सली घायल हुए होंगे। मुठभेड़ में 60 चक्र गो’लियां चलने की पुष्टि एसपी प्रमोद कुमार मंडल ने की थी। उन्होंने बताया कि 207 कोबरा बटालियन के जवान गिद्धेश्वर जंगल में नक्सलियों के विरुद्ध अभियान चला रहे थे। इस दौरान चतरो के समीप न’क्सलियों की ओर से ‘फा’यरिंग की जाने लगी। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई में न’क्सलियों के होश ठिकाने कर दिए। हालांकि जंगल में कई जगह खू’न के धब्बे मिले हैं।




Leave a Reply