BEGUSARAI : बेगूसराय में आज उगते हुए सूर्य को अर्ध्य देने के दौरान दो अलग-अलग जगहों पर युवकों की डू’बने से द’र्दनाक मौ’त हो गई.जिसके बाद से घर में को’हराम मच गया है. दोनों परिवार की खुशियां पल भल में मा’तम में बदल गई.
पहला मामला बेगूसराय के मंसूरचक थाना क्षेत्र के कोठी घाट आगपुर के समीप की है, जहां नदी में डूबकर एक युवक की मौ ‘त हो गई. मृ’तक युवक की पहचान डोमन महतो के पुत्र साजन कुमार के रूप में की गई है. बताया जाता है कि साजन आज सुबह छठ पूजा करने के लिए बलान नदी गया हुआ था, उसी दौरान गहरे पानी में जाने से उसकी मौ’त हो गई. आसापस मौजूद लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया पर बचा नगीं सके. इस घ’टना के बाद से परिवार में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है. फिलहाल घ’टना के बाद मंसूरचक थाने के पुलिस ने मौके पर पहुंचकर श’व को अपने क’ब्जे में लेकर पोस्टमा’र्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है.
दूसरा मामला डंडारी थाना क्षेत्र के बलहा बूढ़ी गंडक के समीप की है. जहां नदी में डूबने से एक शख्स की मौ’त हो गई. मृ’तक की पहचान कमल महतो के पुत्र पप्पू कुमार के रूप में की गई है. बताया जाता है कि आज सुबह अर्घ्य के दौरान एक मरा हुआ मवेशी किनारे आ गया, उसको हटाने के लिए पप्पू ने पानी में छलांग लगा दी. पर वह गहरे पानी में समा गया, जिससे उसकी मौ’त हो गई. फिलहाल डंडारी थाने के पुलिस ने मौके पर पहुंचकर श’व को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमा’र्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया हैं.




Leave a Reply