BIHARBreaking NewsSTATE

दो शातिर महिलाएं गि’रफ्तार, छठ व्रती के गले से चु’रा रही थी मंगलसूत्र

NAWADA : छठ को लेकर शहर में फल की खरीदारी के लिए लोगों की काफी भीड़ उमड़ी है. भीड़ इतनी है कि लोग कोरोना से भी नहीं ड’र रहे हैं. इधर भीड़-भाड़ देखकर चो’र भी काफी सक्रिय हो गए हैं.

ताजा मामला नवादा शहर के मेन रोड का है जहां दो शातिर महिला चोर छठ व्रतियों के गले का मंगलसूत्र लॉकेट काटने के फिराक में थी लेकिन छठ व्रती ने दोनों रंगेहाथ प’कड़ लिया और शोर मचा दिया. हल्ला सुनकर भीड़ ने दोनों को घेर लिया.

स्थानीय लोगों ने दोनों चोरों को पकड़ लिया और नगर थाने को मामले की सूचना दे दी. उसके बाद नगर थाने की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों महिला चोरों को थाने ले गई. फिलहाल दोनों से पूछताछ की जा रही है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.