दीपक कुमार। गायघाट
गायघाट राजद के नवनिर्वाचित विधायक निरंजन राय चुनाव जीतने के बाद शुक्रवार को कटरा चमुण्डा स्थान धाम पहुंचकर पूजा अर्चना की। इस दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और उनके समर्थक मौजूद थे। पूजा के बाद उन्होंने बताया कि क्षेत्र की जनता ने जिस आशा और विश्वास के साथ हमें विधानसभा पहुंचाया है उस पर खड़े उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि यह जनता की जीत है। मौके पर राजद के प्रखंड अध्यक्ष सुनिल कुमार राय, विजय राय, छात्र नेता सुमित यादव, विकास कुमार,राहुल कुमार, संतोष यादव, नरेश दास आदि थे।




Leave a Reply