हर साल जवानों (Soldiers) के साथ दिवाली मनाने की परंपरा को जारी रखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) एक बार फिर से दिवाली (Diwali) मानने सीमा पर जा सकते हैं. उम्मीद की जा रही है कि पीएम 14 नवंबर को देश के सुरक्षा बलों (Security Forces) के साथ दिवाली का त्योहार मनाने के लिए बॉर्डर (Border) पर जाएंगे. पीएम मोदी ने ये परंपरा साल 2014 से सत्ता संभालने के बाद शुरू की थी.
पीएम मोदी (PM Modi) हर साल दिवाली का त्योहार (Diwali Festival) मनाने के लिए कश्मीर और उत्तरी सीमा का दौरा करते हैं. सीमा पर टेंशन के बीच कल दिवाली के दिन पीएम एक बार फिर जवानों का जोश बढ़ाने पहुंच सकते हैं.
पिछले साल सैनिकों के परिवारों संग पीएम ने मनाई दिवाली
पिछले साल दिवाली के मौके पर पीएम ने सैनिकों के परिवारों से मुलाकात की थी. इस दौरान उन्होंने त्योहारों के दौरान देश की रक्षा के लिए जवानों की सराहना की थी. पीएम ने जम्मू-कश्मीर के रजौरी में सैनिकों से कहा था कि परंपरा के हिसाब से सभी लोग अपने परिवार के साथ दिवाली मनाते हैं, इसीलिए उन्होंने भी अपने परिवार के साथ दिवाली मनाने का फैसला लिया. उन्होंने जवानों को अपना परिवार बताया था.
पीएम ने कहा था कि जहां आम नागरिक अपने परिवारों के बारे में सोचते हैं, वहीं सैनिक भारत और 130 करोड़ भारतीयों के बारे में सोचते हैं, वह अपने परिवार को सबसे आखिरी में रखते हैं.
जवानों के लिए देश सबसे ऊपर
पीएम मोदी ने कहा कि जवानों के लिए उनका देश सबसे ऊपर है. और सभी चीजें उसके बाद आती हैं. दिवाली के समय सभी परिवार चाहते हैं, कि उनके बच्चे उनके साथ हों, लेकिन जवान इसकी परवाह किए बिना देश को प्राथमिकता देते हैं, और सीमाओं की सुरक्षा करते हैं.
साल 2018 में प्रधानमंत्री मोदी ने भारत-चीन सीमा के पास उत्तराखंड के हरसिल गांव में भारत-तिब्बत सीमा पुलिस के जवानों के साथ दिवाली मनाई थी.




Leave a Reply