BIHARBreaking NewsSTATE

मुजफ्फरपुर : पंजाब नैशनल बैंक मण्डल कार्यालय के समीप मेगा ऋण मेला का हुआ आयोजन

त्यौहारों के इस महीने में आम नागरिकों को आसानी से वाहन ऋण उपलब्ध कराने हेतु दिनांक 11 नवम्बर, 2020 को पंजाब नैशनल बैंक, मुजफ्फरपुर अघोरिया बाजार स्थित मण्डल कार्यालय के समीप मेगा ऋण मेला का आयोजन किया गया जिसमें ग्राहकों को डाक्यूमेंटेशन प्रभार तथा प्रोसेसिंग प्रभार में पूरी तरह छूट दी गई। इस मेला में ग्राहक को ऋण की सभी औपचारिकाताएं एक ही स्थान पर उपलब्ध करवाया गया ताकि ग्राहक को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो सके। इस मेगा ऋण मेले मे ग्राहकों को कार ऋण एवं अन्य खुदरा ऋण जैसे आवास ऋण, शिक्षा ऋण, व्यक्तिगत ऋण आदि के बारे में भी जानकारी दी गई। इस ऋण मेला में कुल 20 ग्राहकों को वाहन ऋण की स्वीकृति दी गई। इस अवसर पर मुख्य प्रबंधक श्री अनिल कुमार ने बताया कि बैंक द्वारा इस प्रकार की ऋण सुविधाएं दी जाती है ताकि ग्राहक आसानी से ऋण प्राप्त कर अपनी जरूरतों को पूरा कर सके।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.