BIHARBreaking NewsSTATE

NDA की जीत के बाद बोले सुशील मोदी- नीतीश ही होंगे CM, कोई कंफ्यूजन नहीं

चौथी बार बिहार में एनडीए की सरकार बनने जा रही है। वोटों की गिनती में महागठबंधन से कड़े मुकाबले के बाद आखिरकार एनडीए 125 सीटों का आंकड़ा हासिल करने में कामयाब रहा। वहीं, राष्ट्रीय जनता दल (RJD), कांग्रेस और लेफ्ट गठबंधन को 110 सीटों के साथ संतोष करना पड़ा है।

बिहार चुनाव में जीत के बाद राज्य के उप-मुख्यमंत्री सुशील मोदी ने बुधवार पहली बार मीडिया के सामने आए हैं। उन्होंने एनडीए की जीत के लिए बिहार की जनता को धन्यवाद दिया है। सुशील मोदी ने कहा है कि एनडीए के सीएम फिर से नीतीश कुमार ही होंगे। उन्होंने साफ कर दिया है कि नीतीश कुमार के नाम पर कोई कंफ्यूजन नहीं है। हमारे नेताओं ने पहले ही ऐलान कर दिया है।

सुशील मोदी ने आगे कहा कि आरजेडी जितना चाहे अपने माता-पिता को छिपा ले, लेकिन बिहार की जनता उनके शासनकाल को नहीं भूल सकती है। चुनाव के वक्त ही उनके परिवार के लोग बिल से बाहर निकल कर आए हैं। बागियों के चुनाव लड़ने पर सुशील मोदी ने कहा कि अगर वह एलजेपी से नहीं लड़ते तो किसी दूसरे दल से जाकर लड़ते। हर चुनाव में ऐसे लोग तैयार हो जाते हैं। बीजेपी और जेडीयू में कोई कंफ्यूजन नहीं है। 

उन्होंने आगे कहा कि बिहार के लोगों ने विकास कार्यों पर वोट किया है। रोजगार झूठे झांसे में लोग नहीं आए हैं। माले और ओवैसी को बिहार में आरजेडी ने फिर से जिंदा कर दिया है। सुशील मोदी ने आरजेडी पर हमला करते हुए कहा कि हमारे 15 साल के शासनकाल में बिहार एक भी नरसंहार नहीं हुआ है। 2005 से पहले वाले दिन को याद कर बिहार के लोग आज भी सिहर जाते हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.