BIHARBreaking NewsSTATE

सिमरी बख्तियारपुर से मुकेश सहनी चुनाव हारे, आरजेडी प्रत्याशी यूसुफ सलाउद्दीन ने दी मात

बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजे 20-20 क्रिकेट मैचों की तरह रोमांचक रूप में सामने आ रहे हैं. मतगणना की शुरुआत में जहां महागठबंधन आगे दिखाई दे रहा था तो दोपहर तक एनडीए ने बढ़त बना ली. फिर शाम तक दोनों गठबंधनों के बीच छोटा अंतर दिखने लगा. कई धुरंधर को इस बार मुंह की खानी पड़ी है तो कई को अप्रत्याशित जीत मिली है.

हॉट सीट में शामिल सिमरी बख्तियारपुर से एनडीए के सहयोगी दल वीआईपी के प्रमुख मुकेश सहनी चुनाव हार गए है. उन्हें आरजेडी के युसुफ सलाउद्दीन कैसर ने हराया है. युसुफ सलाउद्दीन कैसर लोजपा सांसद महबूब अली कैसर के बेटे है.

हालांकि वीआईपी के चार प्रत्याशी चुनाव जीत चुके हैं. बोचहां से मुसाफिर पासवान, अलीनगर से मिश्रीलाल यादव, साहेबगंज से राजू सिंह और गौड़ाबौराम से सवर्णा सिंह की जीत हुई है. ऐसे में मुकेश सहनी का हारना बड़ा ही आश्चर्य की बात है. मुकेश सहनी की जीत के लिए वहां पर यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने चुनावी रैली की थी.

इतना ही नहीं मुकेश सहनी के लिए पीएम मोदी ने भी सभाएं कर लोगों से जिताने की अपील किया था. फिर भी सहनी चुनाव हार गए. जिसको लेकर सियासी गलियारे में तरह तरह की चर्चा उत्पन्न हो गयी है. बता दें कि मुकेश सहनी एनडीए में शामिल होने से पहले महागठबंधन का एक अभिन्न अंग थे.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.