BIHARBreaking NewsSTATE

रूझानों में नीतीश कुमार को फिर मिला बहुमत, BJP सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी, जानिए ताजा आंकड़े

बिहार विधानसभा की 243 सीटों पर वोटों की गिनती जारी है. सभी सीटों पर आए रूझानों के मुताबिक, अब बीजेपी और जेडीयू का एनडीए आगे चल रहा है. इससे पहले आरजेडी, कांग्रेस और लेफ्ट का महागठबंधन आगे था. करीब दो घंटे की काउंटिंग के बाद अब एनडीए 122 और महागठबंधन 114 सीटों पर आगे है. जबकि चिराग पासवान की पार्टी एलजेपी 5 और अन्य 2 सीटों पर आगे चल रहे हैं. रूझानों के मुताबिक एनडीए और महागठबंधन में कांटे की टक्कर चल रही है. बिहार चुनाव से जुड़ी पल पल की अपडेट्स के लिए muz news पर बने रहें.

Last Updated: 10 Nov 2020 10:56 AM
10:55 AM IST | 10 NOV 2020
बड़ी खबर: रूझानों में बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है. बीजेपी अब 70 सीटों पर आगे चल रही है. जबकि जेडीयू 49 सीटों पर आगे है. वहीं आरजेडी 69 और कांग्रेस 24 सीटों पर आगे है.
10:53 AM IST | 10 NOV 2020
एनडीए को फिर मिला बहुमत: रूझानों में एनडीए को एक बार फिर बहुमत मिल गया है. ताजा रूझानों के मुताबिक, अब आरजेडी, कांग्रेस और लेफ्ट का महागठबंधन 105 सीटों पर आगे चल रहे है. जबकि बीजेपी और जेडीयू का एनडीए 125 सीटों पर आगे है. महागठबंधन में आरजेडी 70, कांग्रेस 23 और लेफ्ट 10 सीटों पर आगे है. वहीं एनडीए में बीजेपी 69, जेडीयू 47, हम 5 और वीआईपी चार सीटों पर आगे है.
10:42 AM IST | 10 NOV 2020
अबतक सभी 243 सीटों के रूझान सामने आ चुके हैं. ताजा आंकड़ों के मुताबिक अब किसी भी गठबंधन को बहुमत नहीं है. एनडीए अब पिछड़कर 121 सीटों पर आ गया है. बहुमत के लिए 122 सीटें चाहिए. वहीं महागठबंधन 109 सीटों पर आगे है. एलजेपी सात सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं. अन्य के 6 सीटों पर आगे है.
10:32 AM IST | 10 NOV 2020
ताजा रूझानों के मुताबिक, अब आरजेडी, कांग्रेस और लेफ्ट का महागठबंधन 112 सीटों पर आगे चल रहे है. जबकि बीजेपी और जेडीयू का एनडीए 122 सीटों पर आगे है. महागठबंधन में आरजेडी 91, कांग्रेस 22 और लेफ्ट 11 सीटों पर आगे है. वहीं एनडीए में बीजेपी 55, जेडीयू 49, हम दो और वीआईपी चार सीटों पर आगे है.

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.