Bihar Elections Result LIVE Updates: बिहार विधानसभा चुनाव की 243 सीटों पर वोटों की गिनती जारी है. रूझानों में आरजेडी, कांग्रेस और लेफ्ट के महागठबंधन को बहुमत मिल गया है. हालांकि जेडीयू और बीजेपी का एनडीए महागठबंधन से ज्यादा पीछे नहीं है. तमाम एग्जिट पोल्स में इस बार महागठबंधन की सरकार बनाने का दावा किया गया है. बता दें कि मतगणना के लिए 38 जिलों में 55 मतगणना केंद्र बनाए गए हैं. इन 55 मतगणना केंद्रों में 414 हॉल बनाए गए हैं. बिहार चुनाव से जुड़ी पल पल की अपडेट्स जानने के लिए बने रहिए muz news के साथ.
रूझानों में अबतक का सबसे बड़ा उलटफेर हुआ है. अब बीजेपी और जेडीयू का एनडीए, आरजेडी, कांग्रेस और लेफ्ट के महागठबंधन से आगे हो गया है. एनडीए अब 119 और महागठबंधन 116 सीटों पर आगे चल रहा है. वहीं चिराग पासवान की एलजेपी 6 और अन्य दो पर आगे हैं.




Comment here