BIHARBreaking NewsSTATE

‘लालटेन’ से चमकेगा बिहार या पैनी होगी ‘तीर’ की धार, मतगणना शुरू

बिहार में वोटों की गिनती शुरू
बिहार की सत्ता पर किसका राज होगा, इसकी तस्वीर कुछ ही देर में साफ होगी. 243 विधानसभा सीटों के लिए वोटों की गिनती शुरू हो गई है और अब से कुछ ही देर में रुझान आने शुरू होंगे. सबसे पहले बैलेट पेपर की गिनती की जाएगी और उसके बाद ईवीएम खुलना शुरू होंगे.

7:47 AM (21 मिनट पहले)
कुछ ही देर में शुरू होगी वोटों की गिनती
बिहार में सिर्फ कुछ ही देर में वोटों की गिनती शुरू होगी. स्ट्रॉन्ग रूम को खोल दिया गया है और ईवीएम को अब वोटों की गिनती के लिए तैयार किया जा रहा है.

6:41 AM (एक घंटा पहले)
चुनाव नतीजों से पहले RJD नेता शिवानंद तिवारी बोले- ये नीतीश और पीएम मोदी की हार
रिजल्ट आने से पहले राजनीतिक दलों की ओर से दावे किए जा रहे हैं. राजद नेता शिवानंद तिवारी ने चुनाव नतीजों को लेकर कहा कि इस बार तेजस्वी की सभा में जो नजारा दिखा है, वो कभी नहीं दिखा है. ये हार सिर्फ नीतीश कुमार ही नहीं बल्कि पीएम नरेंद्र मोदी की भी हार है.

पूरी खबर पढ़ें: चुनाव नतीजों से पहले RJD नेता शिवानंद तिवारी बोले- ये नीतीश और पीएम मोदी की हार

6:20 AM (एक घंटा पहले)
काउंटिंग सेंटर के बाहर जुटने लगे समर्थक
बिहार में सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती शुरू होनी है, लेकिन उससे पहले ही काउंटिंग सेंटर पर कार्यकर्ताओं की भीड़ दिखने लगी है. पटना के काउंटिंग सेंटर के बाहर सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता पहुंचने लगे हैं.

5:23 AM (2 घंटे पहले)
इस प्रकार होगी वोटों की गिनती…
•    चुनाव आयोग ने 243 विधानसभा सीटों की मतगणना के लिए बिहार के 38 जिलों में 55 काउंटिंग सेंटर बनाए हैं.  •    पूर्वी चंपारण, सीवान, बेगूसराय और गया में तीन-तीन नालंदा, बांका, पूर्णिया, भागलपुर, दरभंगा, गोपालगंज, सहरसा में दो-दो मतगणना केंद्र बनाए गए हैं. 55 मतगणना केंद्रों में 414 हॉल बनाए गए हैं.  •    मतगणना केंद्रों पर सबसे पहले डाक मतपत्रों की गिनती की जाएगी.  •    चुनाव आयोग ने बिहार में डाक मतपत्र की गिनती को लेकर अतिरिक्त सहायक निर्वाची अधिकारी की तैनाती की है.  •    काउंटिंग के दौरान सबसे पहले डाक मतपत्रों की ही गिनती होगी.

देखें: आजतक LIVE TV

5:21 AM (2 घंटे पहले)
एग्जिट पोल में चला तेजस्वी यादव का जादू
अगर एग्जिट पोल को देखें, तो इस बार बिहार में तेजस्वी यादव का जलवा दिख सकता है. इंडिया टुडे-एक्सिस-माय-इंडिया के एग्जिट पोल के मुताबिक, बिहार में महागठबंधन को 139 से 161 तक सीटें मिल सकती हैं. जबकि एनडीए 100 से भी कम सीटों पर सिमट सकता है. एग्जिट पोल के अनुसार, इस बार एनडीए सिर्फ 69 से 91 सीटों के बीच में सिमट सकती है. सिर्फ इंडिया टुडे-एक्सिस माय इंडिया ही नहीं बल्कि अन्य एग्जिट पोल में भी महागठबंधन की सरकार बनती दिख रही है. सी-वोटर के सर्वे के अनुसार, महागठबंधन को 120 और एनडीए को 116 सीटें मिल सकती हैं. जबकि टुडेज चाणक्य के एग्जिट पोल ने महागठबंधन को 180 और एनडीए को 55 सीटें दी हैं.  

5:20 AM (2 घंटे पहले)
चुनाव प्रचार में तेजस्वी, नीतीश, मोदी, योगी, राहुल ने संभाला मोर्चा
विधानसभा चुनाव के लिए इस बार कोरोना संकट को ध्यान में रखते हुए तैयारी की गई. शुरुआत में वर्चुअल प्रचार हुआ, लेकिन बाद में सभाओं को इजाजत मिली. तीनों चरणों के प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कुल 12 सभाएं कीं, साथ ही यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ, राजनाथ सिंह, जेपी नड्डा समेत अन्य बड़े नेताओं ने बीजेपी की ओर से मोर्चा संभाला. जदयू की ओर से नीतीश कुमार ने सबसे अधिक सभाएं की. अगर राजद की बात करें तो सीएम पद के चेहरे तेजस्वी यादव ने धुआंधार प्रचार किया और करीब दो सौ से अधिक सभाएं की. तेजस्वी के साथ कई सभाओं में कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी मौजूद रहे.

5:20 AM (2 घंटे पहले)
महागठबंधन बनाम एनडीए की हुई लड़ाई
बिहार में इस बार एनडीए ने एक बार फिर नीतीश कुमार की अगुवाई में चुनाव लड़ा. एनडीए में बीजेपी और जदयू के अलावा हम पार्टी और VIP शामिल रही. जबकि महागठबंधन में राजद सबसे बड़ी पार्टी रही और कांग्रेस दूसरे नंबर की पार्टी बनी. इसके अलावा महागठबंधन में लेफ्ट पार्टियां शामिल रहीं. एनडीए में जदयू ने 115 सीट, बीजेपी ने 110 सीट, वीआईपी ने 11 और HAM पार्टी ने 7 सीटों पर चुनाव लड़ा था. वहीं महागठबंधन में राजद ने 144 सीटों पर चुनाव लड़ा था. RJD के अलावा कांग्रेस 70, CPI (ML) 19, CPI 6 और CPI (M) 4 सीटों पर चुनावी मैदान में थीं.

5:20 AM (2 घंटे पहले)
243 सीटों पर तीन चरणों में हुआ मतदान
हिन्दी पट्टी के राज्यों में सबसे अहम प्रदेश माने जाने वाले बिहार में इस बार तीन चरणों में मतदान हुआ. कोरोना काल में देश में हुआ ये पहला विधानसभा चुनाव था. कुल 243 सीटों पर 28 अक्टूबर, 3 नवंबर और 7 नवंबर को वोट डाले गए. पहले चरण में कुल 71 सीटों पर 53.54 फीसदी, दूसरे चरण में 94 सीटों पर 54.05 फीसदी और तीसरे चरण में 78 सीटों पर 59.94 फीसदी मतदान हुआ

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.