Breaking NewsUTTAR PRADESH

PM नरेंद्र मोदी कल वाराणसी को देंगे करोड़ों का दिवाली गिफ्ट, 37 प्रोजेक्ट्स का करेंगे उद्घाटन

नई दिल्‍ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी (Varanasi) को कल सुबह करोड़ों रुपये लागत वाला दिवाली गिफ्ट (Diwali Gift) देने जा रहे हैं. पीएम मोदी 9 नवंबर 2020 यानी सोमवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग (Video Conferencing) के जरिये काशी में 614 करोड़ रुपये की लागत वाले 37 नए प्रोजेक्ट्स (New Projects) का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे. प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) की ओर से वाराणसी के जिलाधिकारी ऑफिस (DM Office) को इसकी सूचना दे दी गई है. जिला प्रशासन अब प्रधानमंत्री मोदी के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों में जुट गया है.

इन प्रोजेक्‍ट्स का शिलान्‍यास और उद्घाटन करेंगे पीएम मोदी

बीजेपी के महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय ने बताया कि प्रधानमंत्री स्मार्ट सिटी योजना (PM Smart City Scheme) के तहत शहर के विकास के लिए कई प्रोजेक्ट्स का ऑनलाइन शिलान्यास करेंगे. राय ने बताया कि पीएम मोदी 20 प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन करेंगे. इसके अलावा सारनाथ पुरातात्विक खंडहर में लाइट एंड साउंड सिस्टम, 105 आंगनबाड़ी केंद्र व 101 आश्रय केंद्र के प्रोजेक्ट्स, गंगा प्रदूषण से जुड़ी नियंत्रण यूनिट, केंद्रीय कारागार की चारदीवारी, सीड स्टोर का शिलान्यास किया जाएगा. साथ ही बताया कि पीएम मोदी एयरपोर्ट पर बने दो एयरोब्रिज का भी उद्घाटन करेंगे.

वाराणसी में इस समय चल रहे हैं 9,000 करोड़ के प्रोजेक्‍ट्स

पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में इस समय 9,000 करोड़ रुपये के 135 प्रोजेक्ट्स पर काम चल रहा है. पीएम मोदी के इस कार्यक्रम के दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी लखनऊ से वर्चुअल तौर पर जुड़ेंगे. बता दें कि आज गुजरात को बड़ा तोहफा देते हुए पीएम मोदी ने हजीरा में रो-पैक्स टर्मिनल का उद्घाटन किया. इस मौके पर पीएम मोदी ने कहा कि आज घोघा और हजीरा के बीच रोपैक्स फेरी सर्विस शुरू होने से सौराष्ट्र और दक्षिण गुजरात के लोगों का वर्षों का इंतजार खत्म हो गया है.

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.