Breaking NewsJHARKHANDRANCHI

लालू यादव की त’बीयत बि’गड़ी, 25 फीसदी ही काम कर रही किडनी, मानसिक तनाव भी बढ़ा

RANCHI : चारा घोटाले मामले में सजायाफ्ता राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की तबीयत बिगड़ गई है. शनिवार का दिन मुलाकातिओं का होता है, पर तीन लोगों से मिलने की अनुमति के बावजूद उन्होंने किसी से मुलाकात नहीं की.

उनके स्वास्थ्य की देखरेख में लगे डॉक्टर उमेश प्रसाद ने बताया अगर स्थिति में सुधार नहीं हुआ तो उन्हें डायलिसिस की जरुरत पड़ सकती है. लालू प्रसाद यादव की 25 फीसदी ही किडनी काम कर रही है. हाल के कुछ दिनों में इसमें 10 फीसदी की गिरावट आई है. अगर हालत ऐसे ही रहे तो उन्हें डायलिसिस कीXकर जरुरत पड़ेगी.

रिम्स प्रबंधन की तरफ से इसकी जानकारी हाईकोर्ट को भी दी गई है. बता दें कि हाईकोर्ट ने रिम्स प्रबंधन से लालू यादव के स्वास्थ्य पर रिपोर्ट मांगी थी. डॉक्टरों का कहना है कि जब लालू यादव रिम्स में थे तब उनकी किडनी 3 बी के स्टेज में थी. पर अब यह स्टेज-4 में पहुंच गई है. दो साल तक इंसुलिन और चिकित्सकों की देख-रेख में किडनी ने बेहतर काम किया था, लेकिन अब एक बार फिर उसकी हालत बिगड़ने लगी है. वहीं डॉक्टरों का कहना है कि लालू प्रसाद यादव मानसिक तना’व में भी हैं. वे खाने-पीने पर भी नियमित ध्यान नहीं दे रहे हैं.

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.