बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Chunav 2020) के तीसरे और अंतिम चरण में 15 जिलों की 78 सीटों पर वोटिंग का दौर जारी है. तीसरे चरण में वोटर 78 सीटों पर 1204 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला कर रहे हैं. आंकड़ों की मानें तो 5 बजे तक 48 फीसदी वोटिंग हो चुकी है और लोगों में मतदान के लिए अच्छा उत्साह देखा जा रहा है. मतदान की प्रक्रिया खत्म होने के साथ ही एग्जिट पोल (Bihar Election Exit Polls) सामने आएंगे. बिहार में किसकी सरकार बन सकती है इस पर टुडेज चाणक्य एग्जिट पोल (Today’s Chanakya Exit Poll) थोड़ी ही देर में सामने आएंगे.
स्टीक विश्लेषण के लिए जानने वाले टुडेज चाणक्य एग्जिट पोल (Today’s Chanakya Bihar Election Exit Poll) के जरिए आप अनुमान लगा सकते हैं कि इस बार बिहार की जनता किस पर भरोसा कर रही है. साथ ही कौन सी पार्टी बिहार की सत्ता पर इस बार काबिज होगी. हालांकि एग्जिट पोल बिहार विधानसभा चुनावों के सटीक नतीजें नहीं होंगे. बिहार में किसे बहुमत मिला है, कौन सी पार्टी सरकार बनाएगी इसका पता 10 नवंबर (Bihar election result date 2020) को चलेगा.

पिछली बार बनी थी नीतीश की सरकार
2015 के बिहार विधानसभा चुनाव में आरजेडी को सबसे ज्यादा 80 सीटों पर जीत मिली थी. वहीं दूसरे नंबर पर नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू थी जिसे 71 सीटें हासिल हुई थी. इसके अलावा बीजेपी को 54, कांग्रेस को 27, एलजेपी को 2, आरएलएसपी को 2, हम को 1 और अन्य के हिस्से में 7 सीटें गई थी.



Leave a Reply