BIHARBreaking NewsMUZAFFARPURSTATE

मुजफ्फरपुर में चुनाव का ब’हिष्कार को किया दरकिनार, चचरी पुल के सहारे लोगों ने दिया वोट

बिहार विधानसभा चुनाव के अंतिम चरण का मतदान हो रहा है. बुजुर्ग हो या दिव्यांग हर कोई अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहा है. वहीं मुजफ्फरपुर के औराई विधानसभा क्षेत्र से एक अच्छी तस्वीर सामने आई है. जहां लोगों ने चचरी पुल के सहारे अपने बूथ पर पहुंच कर अपने मताधिकार का प्रयोग किया. सात ही लोगों से भी मतदान करने की अपील की.

आपको बता देें कि कई जगह रोड या पुल-पुलिया को लेकर वोट बहिष्कार का मामला भी सामने आया. लेकिन मुजफ्फरपुर में लोगों ने चचरी पुल का सहारा लिया और लोकतंत्र के इस महापर्व में लोगों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा ले रहे हैं. साथ ही अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं.

गौरतलब है कि मुजफ्फरपुर का औराई विधानसभा का अधिकतर क्षेत्र बाढ़ से प्रभावित रहता है. बाढ़ आते ही यहां की सड़कें क्षतिग्रस्त हो जाती हैं. इसके बाद यहां के ग्रामीणों के पास आवागमन के लिए चचरी का पुल एक मात्र साधन रह जाता है. ऐसे में लोगों ने रोड नहीं तो वोट नहीं का नारा नहीं लगाकर वोट देने की ठानी.

बता दें कि पहले और दूसरे चरण का मतदान समाप्त हो चुका है. तीसरे चरण की वोटिंग अभी जारी है. लेकिन कुछ देर में मतदान समाप्त हो जाएगा. जिसके बाद 10 नवंबर को वोटों की गिनती की जाएगी.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.